फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊवासियों को अक्टूबर के महीने में मिलेंगी कई बड़ी सौगातें

Sat, 01 Oct 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ में व‌िकास कार्य - फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्र के साथ ही शनिवार से त्यौहारों के उल्लास से सराबोर हो उठेगी राजधानी। नवरात्र, दशहरा और दीपावली के साथ-साथ लखनऊ इस बार विकास का पर्व भी मनाएगा। त्यौहारों के इस मौसम में राजधानीवासियों को मिलेगी कई सौगातें। कई बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन इस महीने होगा। 
विज्ञापन

2 of 8
म्यूजियम ब्लॉक - फोटो : amar ujala
समाजवादी चिंतक और जेपी मूवमेंट के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की जिंदगी पर गोमतीनगर में बने 843 करोड़ रुपये की लागत से बने म्यूजियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे करेंगे। जेपी सेंटर के इस प्रमुख हिस्से में अंतरराष्ट्रीय तकनीक और जयप्रकाश नारायण की समाजवादी विचारधारा से रूबरू होेने का मौका लोगों को मिलेगा। यह म्यूजियम आपातकाल इतिहास के बारे में भी बताएगा।
विज्ञापन

3 of 8
हाइटेक कंट्रोल रूम डायल 100 - फोटो : amar ujala
अपराध होने के बाद 10-15 मिनट के अंदर पुलिस पहुंच सके, इसके लिए लखनऊ में एक हाइटेक कंट्रोल रूम डायल 100 प्रोजेक्ट के नाम से विकसित किया जा रहा है। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में भव्य इमारत बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित।

4 of 8
गोमा का ‌क‌िनारा - फोटो : amar ujala
करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च कर गोमती नदी के संरक्षण का काम इसी महीने पूरा करने की योजना है। पहले कई बार इसका उद्घाटन टल चुका है। 15 अक्तूबर से स्टेडियम में भी खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराने के निर्देश खुद मुख्यमंत्री दे चुके हैं। इसका उद्घाटन 15-20 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित।
विज्ञापन

5 of 8
शॉपिंग करने का मौका - फोटो : amar ujala
सीजी सिटी में क्रिकेट स्टेडियम के बगल में दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर बन रहे शान-ए-अवध संकुल का निर्माण होना है। इसके पूरा होने पर लखनऊ के लोगों को एक लग्जरी माहौल में शॉपिंग करने का यहां मौका होगा। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के फ्लैं व एसटीपी का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री को करना है। इसका उद्घघाटन अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में प्रस्तावित।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ विश्वविद्यालय में ओएनजीसी एडवांस स्टडी सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को करना है। करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन को भूकंपरोधी बनाया गया है। इस भवन में हाइड्रोकार्बन कम जियो रिसोर्स सेंटर का संचालन होगा। इससे पेट्रोलियम, कोल, गैस से जुड़े विषयों पर शोधकार्य हो सकेगा। यहां एक सप्ताह से लेकर दो माह तक केशॉर्ट टर्म कोर्स, एक साल का डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाएंगे। इसका उद्घघाटन आठ अक्तूबर को प्रस्तावित।
विज्ञापन

7 of 8
मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा - फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर में प्राथमिकता सेक्शन पर ट्रायल के लिए ट्रांसपोर्टनगर से मवैया के बीच सिविल वर्क, इलेक्ट्रिक वर्क, प्लेटफार्म का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे मेट्रो लाइन ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम भी अक्टूबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

8 of 8
जंक्शन पर ‌म‌िलेगी एस्कलेटर की सुव‌िधा - फोटो : amar ujala
लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को जल्द एस्कलेटर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। प्लेटफॉर्म नम्बर छह पर बने एस्कलेटर की फिटिंग हो चुकी है। फिनिशिंग के बाद जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके फुटओवर ब्रिज व लिफ्ट से काम जुड़ जाने के बाद यह स्काइ वॉक का काम करेगा, जो यात्रियों को सीधे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक सीधे आसानी से पहुंचा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें