फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: लखनऊ से वाराणसी का सफर 4.10 घंटे में होगा पूरा, वरुणा एक्सप्रेस स्थायी रूप से होगी निरस्त

Sun, 03 Oct 2021 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
वरुणा एक्सप्रेस को रेलवे स्थायी रूप से निरस्त करेगा। इसकी जगह लखनऊ से वाराणसी के बीच शटल ट्रेन चलाएगा। यह महज 4.10 घंटे में सफर पूरा कर लेगी। इसे नवरात्र से शुरू करने की तैयारी है। यह कन्वेंशनल कोच वाली इंटरसिटी ट्रेन होगी जो राजधानी की रफ्तार से चलेगी।

डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वर्तमान में वाराणसी से लखनऊ पहुंचने में सबसे कम समय लेती है। यह 4.05 घंटे में लखनऊ पहुंच जाती है। राजधानी एक्सप्रेस रात 1.40 बजे वाराणसी से चलकर सुबह 5.45 बजे लखनऊ पहुंचती है। ऐसे में उत्तर रेलवे प्रशासन सुबह छह बजे वाराणसी से शटल ट्रेन चलाएगा। जो चार घंटे दस मिनट में लखनऊ पहुंच जाएगी।

शटल ट्रेन चलाने का आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिया है। इसका टाइमटेबल भी तैयार हो गया है। गाड़ी जौनपुर सुबह 6.58 बजे, सुलतानपुर सुबह 7.56 बजे, निहालगढ़ सुबह 8.38 बजे होते हुए लखनऊ 10.10 बजे पहुंच जाएगी। जबकि लखनऊ से यह शटल ट्रेन शाम 6 बजे चलकर रात 10.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन निहालगढ़ में शाम 7.16 बजे, सुलतानपुर में 7.56 बजे और जौनपुर में रात 8.55 बजे पहुंचेगी। श्रीकृष्णानगर का ठहराव समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : iStock
गोमतीनगर से चलेंगी डुप्लीकेट पुष्पक, कामाख्या और वैष्णो देवी की ट्रेनें
मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से चलाएगा। इससे ट्रांसगोमती इलाके में रहने वाले हजारों मुसाफिरों को चारबाग तक नहीं आना पड़ेगा। वहीं गोमतीनगर से ही कामाख्या व वैष्णादेवी के लिए सीधी ट्रेनें भी इसी महीने शुरू होंगी।

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने दी। स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर उन्होंने मंडल की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने बताया कि जुगौली क्रॉसिंग पर गंदगी का अंबार था, जो अब पूरी तरह साफ है। वहां पौधरोपण भी किया गया है। वहीं रकाबगंज में भी ट्रैक किनारे हालत खराब थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यह जरूरी है कि लोग भी अपनी भूमिका को समझें। उन्होंने बताया कि पखवाड़े में 40 स्टेशनों, आठ रेलवे अस्पतालों, 13 ट्रेनों व 11 रेलवे कॉलोनियों में अभियान चलाए गए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ANI
ट्रेनों के बाबत उन्होंने बताया कि डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस से जंक्शन से चलने वाली पुष्पक पर लोड घटेगा। गोमतीनगर, चिनहट, महानगर, इंदिरानगर में रहने वालों को चारबाग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई के अलावा वैष्णोदेवी और कामाख्या के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। जो इसी महीने से शुरू हो सकती हैं। डीआरएम ने कहा कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें और यात्रियों के दबाव को कम करने के मकसद से प्रस्ताव पर मंजूरी मिली है। नोटिफिकेशन जारी होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्टाडोम कोच को हरी झंडी, बुकिंग जल्द
दुधवा के जंगलों के मनोहारी दृश्यों को विस्टाडोम कोचों में बैठकर देखने का सपना इसी महीने पूरा होगा। ट्रेन का ट्रायल पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डीआरएम डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि इन बोगियों को फिलहाल रेगुलर ट्रेन में लगाकर चलाया जाएगा। जिसकी हरी झंडी मिल चुकी है और नोटिफिकेशन होते ही बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं इसके बाद पैकेज भी बनाए जाएंगे, यात्रियों को लखनऊ से दुधवा ले जाकर यात्रा करवाने और वापस लाने की सुविधा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें