फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ठिठुरन के बाद धूप ने दी ठंड से राहत, मौसम विभाग ने बताया- गिरेगा तापमान

Tue, 18 Dec 2018 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में मंगलवार को सुबह से ही काफी ठिठुरन रही। हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप निकली और लोगों को काफी राहत मिली। स्कूल जाते समय बच्चों को भी ठंड की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
इसके एक दिन पहले पछुआ विक्षोभ के कारण सोमवार भी को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से धूप की आंखमिचौली चलती रही।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
शाम को आसमान साफ हो जाने के साथ चल रहे हवा के झोंकों से रात का पारा गिरा। इससे ठिठुरन बनी रही।
 

4 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
हालांकि, बादल छाए रहने से दिन के तापमान में कोई विशेष कमी दर्ज नहीं हुई और पारा सामान्य स्तर पर 24.3 दर्ज हुआ जबकि रात का तापमान एक डिग्री की गिरावट के बाद सामान्य से कम 7.5 डिग्री रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य रहेगा और रात में पारा सामान्य से दो डिग्री तक गिरने की संभावना है। इससे रात में ठंड व ठिठुरन बढ़ेगी। अगले 24 घंटे में दिन में आसमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। कुछ इलाकों में सुबह कोहरा भी पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें