फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊवासियों ने जमकर उठाया मौसम का लुत्फ, किया पार्को की ओर रुख, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Jul 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मौसम - फोटो : amarujala
लखनऊ में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। लगातार हो रही बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से पूरी तरह निजात दिला दी है। लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
बारिश में भीगती लड़कियां - फोटो : amarujala
आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका और जल निकासी की खस्ता हाल व्यवस्था ने लोगों के माथे पर शिकन पैदा कर दी है।
विज्ञापन

3 of 8
मौसम - फोटो : amarujala
शहर में बुधवार को औसतन 15 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुक हुई बारिश ने दिनभर शहरियों को खूब भिगोया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और यह 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

4 of 8
मौसम - फोटो : amarujala
न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश की वजह से शहरवासियों के कामकाज भी प्रभावित रहे। दिन में रुक-रुक कर कई बार हुई बारिश से सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 8
मौसम - फोटो : amarujala
वहीं, रोजमर्रा के काम पर घरों से निकले लोगों को भी बार-बार बरसात में भीगने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
सेल्फी लेती युवतियां - फोटो : amarujala
बारिश का यह हाल गोमतीनगर से लेकर आशियाना और पुराने शहर तक रहा। गोमतीनगर में ही कई जगहों को भारी बारिश हुई तो कुछ जगहों पर हल्की फुहारों से लोगों को संतोष करना पड़ा। हालांकि इस भीगे मौसम का मजा शहरियों ने जमकर लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
बारिश में भीगती लड़कियां - फोटो : amarujala
पार्कों में दिनभर लोगों को हुजूम उमड़ता रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
बारिश में भीगती लड़कियां - फोटो : amarujala
वही, बारिश भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर मेघगर्जन के साथ होती रहेगी। तापमान भी 32 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें