फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आ रहीं सर्द हवाएं बढ़ा रहीं लखनऊ की सर्दी, दस के नीचे पहुंचा पारा

Thu, 23 Nov 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
पहाड़ों पर बर्फबारी और पाकिस्तानी हवाओं ने प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे कर दिए हैं। तीन चार दिनों से चल रही उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते अब रातें ठिठुरने लगी हैं। हवा से  दिन सिहरा रहे हैं तो धूप के बावजूद दिन में सिहरन बढ़ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बढ़ी ठंड तो ऊनी कपड़ों में नजर आए बच्चे - फोटो : amar ujala
कंपाती ठिठुराती हवाओं के चलते राजधानी समेत प्रदेश के तमाम स्थानों पर बुधवार को रात का पारा 10 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। दिन का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
रात के पारे में ये गिरावट दो दिनों में 6.5 डिग्री दर्ज की गई। पारे की गिरावट का असर ये रहा है कि सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के कानों पर कैप आई तो दफ्तर में जाने वालों के कंधे पर जैकेट और मफलर।

4 of 5
डेमो
दोपहर में भी सड़कों पर दिखे लोग हॉफ स्वेटर से लदे दिखे। शाम ढलने से पहले हवाओं ने जोर दिखाया तो सिहरन का अहसास हुआ। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्म कपड़ों से लदे बच्चे - फोटो : amar ujala
 आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी चलते पाकिस्तान के अलावा पहाड़ों से टकराकर आती हवाओं से रात ठिठुरन रही हैं। पारा सरक रहा है। आने वाले दिनों में अभी राजधानी समेत आसपास के इलाकों में ये तेवर जारी रहेंगे। सुबह के समय कोहरे के अलावा पारे का सरकना जारी रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें