फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: घात लगाए बैठे रहे हमलावर... भाजपा नेता के आते ही बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां; चश्मदीद ने बताई कहानी

Sat, 13 Apr 2024 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
Lucknow Crime News: लखनऊ के काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत अपने साथियों के साथ जब तिलक समारोह में पहुंचे तो आरोपियों को मुखबिरी हो गई थी। वह समारोह स्थल से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठ गए थे। 

समारोह स्थल से बाहर निकलकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जैसे ही सड़क पर आए वैसे ही असलहों से लैस हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसलिए किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, पर तब तक हमलावर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक मोनू व ज्ञानी लोधी को पता था कि तिलक समारोह में ब्लॉक प्रमुख व अनंत राम शामिल होंगे। इसलिए वह तैयारी में था। इन सभी के तिलक समारोह में पहुंचने के बाद ये घात लाकर बैठ गए थे।

एक सिर को छूते हुए निकली गोली
मृतक अनंत राम के भाई जयकरण के सिर में बाएं तरफ गोली छूते हुए निकल गई। वह बाल-बाल बच गए। वहीं घायल छोटू के हाथ में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतक अनंत के परिवार में उनकी पत्नी दयावती, तीन बेटे रंजीत, फूलचंद, रामबाबू व बेटी कोमल है। वह किसानी करते थे।
विज्ञापन

2 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत अपने साथियों के साथ जब तिलक समारोह में पहुंचे तो आरोपियों को मुखबिरी हो गई थी। वह समारोह स्थल से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठ गए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 10
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
समारोह स्थल से बाहर निकलकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जैसे ही सड़क पर आए वैसे ही असलहों से लैस हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसलिए किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, पर तब तक हमलावर भाग निकले।
 

4 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक मोनू व ज्ञानी लोधी को पता था कि तिलक समारोह में ब्लॉक प्रमुख व अनंत राम शामिल होंगे। इसलिए वह तैयारी में था। इन सभी के तिलक समारोह में पहुंचने के बाद ये घात लाकर बैठ गए थे।

 
विज्ञापन

5 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
एक सिर को छूते हुए निकली गोली
मृतक अनंत राम के भाई जयकरण के सिर में बाएं तरफ गोली छूते हुए निकल गई। वह बाल-बाल बच गए। वहीं घायल छोटू के हाथ में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतक अनंत के परिवार में उनकी पत्नी दयावती, तीन बेटे रंजीत, फूलचंद, रामबाबू व बेटी कोमल है। वह किसानी करते थे।
विज्ञापन

6 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
आपस में है दूर के रिश्तेदार
मोनू रावत केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का पीए रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंत्री का दूर का रिश्तेदार भी है। वह रिश्ते में भांजा लगता है। वहीं राम विलास भी मंत्री के दूर के रिश्तेदार हैं। मतलब मोनू व राम विलास का भी आपस में कोई न कोई रिश्ता है। भले वह दूर का है, लेकिन दुश्मनी रिश्ते पर भारी पड़ी।
 
विज्ञापन

7 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
चुनावी माहौल में वारदात से कानून-व्यवस्था पर सवाल
जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि आरोपियों के पास कई असलहे थे। वर्तमान में आचार संहिता लगी है। दावा है कि पुलिस अधिक सक्रिय है। उसके बाद भी ऐसी वारदात का होना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। आखिर कैसे आरोपी असलहा लेकर बेखौफ होकर घूम रहे हैं।
 

8 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
तिलक समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक बुजुर्ग की हत्या
लखनऊ के काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में वर्चस्व और रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को गोलियां लगीं। जिसमें से उनके एक साथी की मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य दो की हालत खतरे से बाहर है। वारदात को अंजाम देने के हमलावर भाग निकले। पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में लगाई गई हैं। तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार को राम कुमार लोधी बेटे संदीप का तिलक समारोह था। समारोह में भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत भी मौजूद थे। 
 

9 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ गांव के ही अनंत राम यादव उर्फ अमित (60), उनके भाई जयकरण यादव व अमित उर्फ छोटू भी थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह समारोह स्थल से जैसे ही बाहर निकलने लगे तभी गांव के ही मोनू रावत, उसका भाई अखिलेश, रिंकू लोधी, बबलू लोधी, ज्ञानी लोधी और श्रीकृष्ण रावत आए और गाली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगें। राम विलास, जयकरण, अनंत राम और छोटू को गोलियां लगीं। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां अनंत राम की मौत हो गई। राम विलास की हालत बेहद गंभीर है। उनके पेट व कमर में गोलियां लगी हैं। वहीं अनंत को भी दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। जिसमें से एक गोली गर्दन में लगी हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
इस तरह पनपी दुश्मनी, बनी वारदात की वजह
राम विलास की पत्नी प्रधान रह चुकी हैं। पहले राम विलास और मोनू एक साथ रहते थे। पंचायत चुनाव में मोनू ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया। जिसके बाद से दोनों बीच दुश्मनी पनपने लगी थी। कुछ वक्त पहले मोनू के भाई पर दुष्कर्म का एक केस दर्ज कराया था। इस प्रकरण में राम विलास पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे थे। इस वजह से मोनू उनसे खुन्नस रखने लगा था। यही नहीं मोनू अपना वर्चस्व काम करना चाहता है। यही सभी वजहें वारदात का कारण बनीं। मोनू रावत केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का पीए रहा है। पांच महीने पहले ही उसको हटाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें