फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा, आग लगी है, बचा लो': लखनऊ अग्निकांड की दर्दनाक कहानी आई सामने, बेटे की अंतिम पुकार पर भावुक हुए पिता

Tue, 23 Jun 2026 01:21 AM IST
विकास कुमार आईएएनएस, लखनऊ

सार

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा कि अस्पताल में कुल 21 लोगों को लाया गया, जिनमें से छह की हालत स्थिर है। एक बच्चा जो ऊपरी मंजिल से कूदा था, उसकी कमर में चोट आई है और वह भी स्थिर है। बाकी 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। 
विज्ञापन
1 of 7
आग की लपटों के बीच छात्र ने किया था पिता को फोन कॉल - फोटो : IANS
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को भड़की आग में 15 लोगों की मौत हो गई, इनमें कुछ छात्र भी हैं। हादसा इतना भयावह था कि कई छात्रों ने जान बचाने के लिए कोचिंग सेंटर की छत से छलांग लगा दी। इस घटना से उन परिवारों में दहशत का माहौल है, जिनके बच्चे कोचिंग सेंटर में थे और घटना के बाद ढूंढने पर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग। - फोटो : अमर उजाला।
'पापा, आग लग गई है, मुझे बचा लीजिए'
आलमबाग में रहने वाले पारिजोत सिंह ने बताया कि उनके बेटे का फोन आया था कि पापा, आग लग गई है, मुझे बचा लीजिए। इसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने हमें जाने से रोक दिया। अभी तक बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है, हम बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पीड़ित पिता - फोटो : IANS
अभी तक नहीं मिली कोई जानकारी
भावुक पिता ने कहा कि हमें अभी तक अपने बेटे के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हमें आगे नहीं जाने दे रही है। उन्होंने हमें पीछे हटने के लिए कहा है और बताया है कि प्रशासन स्थिति को संभाल रहा है। बेटे से आखिरी बार बात तब हुई, जब उसने आग की घटना के बारे में जानकारी दी।

4 of 7
घटनास्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
'बचाने की कोशिश जारी'
कोचिंग सेंटर में लगी आग पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की वाइस चांसलर प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि मुझे हर पल की जानकारी है। अलीगंज में आग लगने की घटना हुई है, हम जितना हो सके लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन जिनकी मौत हो चुकी है, उनका पोस्टमार्टम करना जरूरी है। जिन लोगों का इलाज हो सकता है, उन्हें बचाने पर हमारा पूरा ध्यान है।
विज्ञापन

5 of 7
सीएम योगी ने लिया घायलों का हालचाल। - फोटो : amar ujala
दो ऊपर से कूदा था उसकी कमर में चोट
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा कि अस्पताल में कुल 21 लोगों को लाया गया, जिनमें से छह की हालत स्थिर है। एक बच्चा जो ऊपरी मंजिल से कूदा था, उसकी कमर में चोट आई है और वह भी स्थिर है। बाकी 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। हम जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं और शवों को मुर्दाघर भेज रहे हैं। अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं और दवाओं या बेड की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
कोचिंग में लगी आग - फोटो : amar ujala
बिजली के खंभे से हुआ था शॉर्ट सर्किट
मृतक आदित्य श्रीवास्तव के रिश्तेदार विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि वह मेरा चचेरा भाई था। आग लगने पर वह अंदर फंस गया था। दूसरी ओर इस घटना को लेकर चश्मदीदों का कहना है कि बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग ऊपर की ओर फैल गई। छह से सात छात्रों ने जान बचाने के लिए छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fire in lucknow - फोटो : amar ujala
लोगों ने बताई आंखों देखी
एक राहगीर ने कहा कि हम काम पर जा रहे थे, तभी हमने आग लगते देखी और यह देखने के लिए रुक गए कि क्या हो रहा है। यहां लोग कह रहे हैं कि बच्चे इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यहां लोगों ने मुझे बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। पूरी जानकारी आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। मैं अभी-अभी यहां पहुंचा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें