फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: छात्रा पर एसिड अटैक मामले में नया मोड़, मौसेरा भाई ने ही दोस्त संग मिलकर रची थी घिनौनी साजिश

Mon, 08 Jul 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में छात्रा पर एसिड अटैक की साजिश के पीछे उसका मौसेरा भाई ही है। उसी ने वारदात के दिन घटनास्थल की लोकेशन भेजकर अपने दोस्त को बुलाया था। फिर उससे हमला कराया। इसे लेकर कई अहम सुबूत मिले हैं। पुलिस और सुबूत जुटाकर उनकी तस्दीक करने में जुटी है।

 
विज्ञापन

2 of 10
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
चौक निवासी 20 वर्षीय छात्रा तीन जुलाई की सुबह लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई से मिलने गई थी। तभी एक शख्स ने एसिड से हमला कर दिया था, जिसमें छात्रा और उसका मौसेरा भाई झुलस गए थे। दोनों का इलाज जारी है।

 
विज्ञापन

3 of 10
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एसिड उड़ेलने वाले लखीमपुर के अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक केस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो ऐसे कई सुबूत सामने आए, जिसमें छात्रा के मौसेरे भाई की ही भूमिका संदिग्ध होती गई। 

 

4 of 10
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
कई सुबूतों से साफ हो गया कि वारदात की साजिश उसी ने रची। चूंकि अभी वह भर्ती है, इसलिए पुलिस आगे कार्रवाई नहीं कर रही है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

5 of 10
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से जुड़ीं कड़ियां, साजिश हुई बेनकाब
तीन जुलाई की रात पुलिस ने जब मुठभेड़ में अभिषेक को दबोचा तो उसके पास से बरामद बाइक छात्रा के मौसेरे भाई के पिता की निकली। इससे शक गहराया। कॉल डिटेल देखी तो आरोपी और छात्रा के मौसेरे भाई से लगातार बातचीत होने की पुष्टि हुई।

 
विज्ञापन

6 of 10
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
घटना के दिन भी बाद रही। वहीं, मौसेरा भाई घटनास्थल पर पहले पहुंचा था, इसके बाद उसने अभिषेक को वहां आने के लिए लोकेशन भेजी थी। इसके अलावा कई तथ्य सामने आए है जिससे छात्रा के मौसेरे भाई की भूमिका उजागर हुई।
विज्ञापन

7 of 10
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
वजह पता करने में जुटी पुलिस
सूत्रों के मुताबिक मौसेरे भाई ने अभिषेक को एसिड दिया था। एसिड खरीदा या लैब से लाकर दिया, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? पुलिस इसकी वजह पता कर रही है। पारिवारिक मामला होने से पुलिस जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। मामले की तह तक जाने और पूरे सुबूत जुटाने के बाद खुलासा करेगी।


 

8 of 10
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
छात्रा का मौसेरा भाई नहीं चाहता था केस में अपना नाम
लखनऊ के चौक इलाके में छात्रा पर एसिड अटैक के मामले में छात्रा के पिता ने बताया है कि घटना के बाद उनके घायल भतीजे ने यह बात कही थी कि एफआईआर में उसका नाम न आए। इसके पीछे उसने तर्क दिया था कि उसकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा।

9 of 10
घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें छात्रा छटपटाते हुए नजर आ रही है। - फोटो : amar ujala
छात्रा के पिता ने बताया कि घायल भतीजे ने जब यह बात उनसे कही तो कुछ पल के लिए वह भी सन्न रह गए। वह चाहता था कि पुलिस तक उसका नाम न पहुंचे। इस पर उन्होंने समझाया था कि अगर वह पुलिस को उसके बारे में न भी बताएं तो भी पुलिस विवेचना में सच का पता लगा लेगी। तब उसका नाम सामने आ जाएगा। यह सुनने के बाद वह चुप हो गया था।

 
विज्ञापन

10 of 10
पीड़ित छात्रा। - फोटो : amar ujala
आरोपी अभिषेक के खाते की भी जांच कर रही है पुलिस
सूत्र बताते हैं कि अभिषेक के खाते में हाल के ही दिनों ने दो बार में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह रुपये उसको किसने और क्यों दिए, यह अभी पता नहीं चल सका है। ऐसी संभावना है कि पुलिस आरोपी अभिषेक को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करने के साथ ही घायल छात्रा के मौसेरे भाई से भी आमना-सामना करा सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें