कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। राहुल गांधी अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर रायबरेली पहुंचे और यहां से पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।
भीड़ के कारण कई बार कोशिश करने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए थे। बहरहाल, राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है।