फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनना चाहते हैं लखनऊ के दिलचस्प किस्से तो इस ओर करें रुख, यह रहेगी टाइमिंग

Fri, 14 Jun 2019 12:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
रेजीडेंसी में शो के लिए तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
शायर मीर अनीस व मिर्जा दबीर के किस्से दूर-दूर तक सुनाए जाते हैं। एक वाकया कुछ यूं है कि एक बार मीर अनीस को खबर मिली कि मिर्जा दबीर की तबीयत ज्यादा खराब है। वह उनके घर पहुंचे और पूछा कि ‘कहिए, मिजाज आपका हजरात बखैर है’। इस पर मिर्जा दबीर ने लेटे हुए ही जवाब दिया कि ‘पैमाना भर चुका है, छलकने की देर है।’ कुछ ऐसे ही मजेदार किस्से आपको सुनने को मिलेंगे रेजीडेंसी में शुरू होने वाले लाइट एंड साउंड शो केदौरान। इस शो केलिए आठ अगस्त से रिहर्सल शुरू होगी और 15 अगस्त से दर्शक इनका लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
रेजीडेंसी में शो के लिए तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
एक ओर वाकया आपको सुनने को मिलेगा जब तीन हजार अंग्रेजों को 20 हजार इंकलाबियों ने घेर लिया। स्वतंत्रता संग्राम की लौ अवध तक पहुंच चुकी थी और जून, 1857 को इंकलाबियों ने रेजीडेंसी को चारों तरफ से घेर लिया और अंग्रेजों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। रेजीडेंसी आजादी की लड़ाई का मरकज बन गया था। अंदर तीन हजार फिरंगी और बाहर 20 हजार इंकलाबी थे। जिनके सिर पर जुनून सवार था।
विज्ञापन

3 of 10
money
100 रुपये का होगा टिकट, शाम को छह से रात दस तक चलेगा शो
शो के लिए पर्यटन विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शो के लिए टिकट की दर सौ रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि शो में सुनाई जाने वाली कहानी का वॉयस ओवर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कर सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है। दरअसल, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने हाल ही में रेजीडेंसी में लाइट एंड साउंड शो को 15 अगस्त से शुरू करने की बात कही थी, जिसके बाद पर्यटन विभाग केअधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए आला स्तर पर बैठक आहूत की। इसमें शो को हर हाल में 15 अगस्त से शुरू करने की बात कही गई। इसमें पर्यटन विभाग के अतिरिक्त राजकीय निर्माण निगम अधिकारी भी शामिल हुए। इसी क्रम में शो के संचालन को फाइनल किया गया है।

4 of 10
रेजीडेंसी में शो के लिए तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
.. तांगे वाले ने जोड़ा मिसरा
एक दिलचस्प किस्सा भी है कि जब एक दिल्ली वाले ने तांगेवाले से कहा कि हम लोग दिल्ली केरहने वाले हैं और सुना है कि लखनऊ केशायर अच्छी-खासी शायरी कर लेते हैं...। इस पर दिल्ली वाले ने एक मिसरा सुनाते हुए कहा कि संभाला मिसरा और बनाओ शेर। ...राग ए गुल से बुलबुल के पर बांधते हैं। इस पर तांगेवाले ने फौरन दूसरा मिसरा जोड़ा और सुनाया-‘सुना है कि दिल्ली में उल्लू के पट्ठे, राग-ए-गुल से बुलबुल के पर बांधते हैं।’
विज्ञापन

5 of 10
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन कर सकते हैं वॉयस ओवर
स्क्रिप्ट से लेकर स्ट्रक्चर तक सब तैयार हो गया है। सिर्फ स्क्रिप्ट के वॉयस ओवर के लिए फिल्मी कलाकारों से बातचीत बाकी रह गई है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो में वॉयस ओवर करने के कयास लग रहे हैं। पर्यटन अधिकारियों ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो पर कुल 5.57 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। शो शाम छह से रात दस बजे तक चलेगा जिसका टिकट सौ रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।

 
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्क्रिप्ट में उतरा लखनऊ का अक्स
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. एआर सिद्दीकी की लिखी हुई स्क्रिप्ट को फाइनल किया गया। यह 16 पन्नों की है। इस स्क्रिप्ट में लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों से लेकर खानपान, रहन-सहन, इतिहास, कला-संस्कृति को नायाब ढंग से पिरोया गया है। इतना ही नहीं, इसमें लखनऊ से जुड़े दिलचस्प किस्सों को भी डाला गया है, जो पर्यटकों को पसंद आएंगे। लखनऊ पर तख्तनशीन हुए सभी नवाबों से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में अवाम की भूमिका का वर्णन है तो लखनऊ के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए इसे बसाने वाले प्रभु श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का भी जिक्रहै। ठुमरी, कथक है तो कवाब व पान की तारीफें भी हैं।
विज्ञापन

7 of 10
रेजीडेंसी में शो के लिए तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग व एएसआई में 50-50 की पार्टनरशिप
रेजीडेंसी केइस शो से होने वाली कमाई को लेकर पर्यटन विभाग व एएसआई के बीच पार्टनरशिप हुई है। पर्यटन अधिकारियों के मुताबिक, सौ रुपये प्रति व्यक्ति टिकट रखा गया है। पर्यटन व एएसआई के बीच फिफ्टी-फिफ्टी की पार्टनरशिप हुई है। इसे लेकर करार भी तैयार किया गया है।

8 of 10
रेजीडेंसी में शो के लिए तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
शो को लेकर खूब लगे अड़ंगे...
पर्यटन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि शो करीब चार वर्षों तक सफलतापूर्वक चला। वर्ष 2010 में अंतिम बार शो हुआ था। विभागीय लापरवाही से शो को बंद हुआ। जिससे लाखों रुपये के सिस्टम कंडम हो गए। दोबारा भी कई अड़ंगे लग चुके हैं। जब कंक्रीट का स्ट्रक्चर बनाया गया तो एएसआई ने अड़ंगा लगा दिया, जिसके बाद लोहे का स्ट्रक्चर बनाना पड़ा।

9 of 10
रेजीडेंसी में शो के लिए तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
यह होगी टाइमिंग
शो के लिए साउंड सिस्टम, लाइटें, वायरिंग, पाथ-वे के अतिरिक्त पर्यटकों के बैठने केलिए ढाई सौ से अधिक कुर्सियाें की व्यवस्था होगी। शो की टाइमिंग गर्मियों के लिए मार्च से अक्टूबर तक शाम छह बजे से रात दस बजे तक होगी। जबकि जाड़ों में एक नवम्बर से फरवरी तक यह शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

10 of 10
रेजीडेंसी में शो के लिए तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
शो के लिए सभी तैयारियां पूरी
रेजीडेंसी में लाइट एंड साउंड शो की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आठ अगस्त से रिहर्सल शुरू होगा, और 15 अगस्त से इसे दर्शकों के लिए खोला जाएगा। प्रति व्यक्ति सौ रुपये टिकट रखा गया है। स्क्रिप्ट भी तैयार है। वॉयस ओवर को लेकर बातचीत चल रही है। शो शाम छह से रात दस बजे तक चलेगा। - आरपी यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें