फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हर हाल में निपटा लें ये तीन काम नहीं तो देना होगा भारी भरकम ब्याज और पेंशन भी हो जाएगी बंद

Wed, 31 Mar 2021 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बिजली बिल के सरचार्ज में छूट चाहिए या फिर गृहकर में ब्याज से बचना है तो ये जरूरी काम बुधवार को ही निपटा लें। वहीं जिन पेंशनरों की जिन बैंकों में पेंशन आती थी उनका यदि विलय हो गया है तो वे भी अपना खाता संख्या कोषागार में अपडेट करा दें ताकि पेंशन आने में कोई परेशानी न हो।

आज गृहकर जमा नहीं किया तो लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज
नगर निगम में 31 मार्च बिना ब्याज के गृहकर जमा करने की अंतिम तारीख है। बुधवार को जो भवन स्वामी बकाया गृहकर जमा नहीं करेंगे उनको एक अप्रैल से 12 प्रतिशत की दर से ब्याज सहित गृहकर जमा करना होगा।

वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 का गृहकर जुलाई तक जमा करने पर नगर निगम 10 प्रतिशत की छूट देगा। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 का बकाया गृहकर जमा करने के लिए 31 मार्च तक ही मौका होगा।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : पिक्साबे
सरचार्ज में छूट लेना है तो रात आठ बजे तक भर दें बिजली बिल
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 31 मार्च को एकमुश्त समाधान योजना के तहत घरेलू व नलकूप कनेक्शन धारकों के लिए बाकी बिल पर सरचार्ज छूट पाने का अंतिम दिन है। जो बकाएदार 31 मार्च को पंजीयन करा करके रात 8:00 बजे तक बिल का भुगतान कर देंगे उन्हें सरचार्ज में छूट मिल जाएगी। बकाएदारों की सुविधा के लिए बुधवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी बिजली कार्यालय, बिलिंग केंद्र रात 8:00 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लेसा के मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा एवं चंदवीर सिंह गौतम ने बताया कि जो बकाएदार एकमुश्त समाधान योजना से चूक जाएंगे उनकी बिजली काट करके मीटर उतार लिया जाएगा। फिर बिल की बाकी रकम वसूलने का जिम्मा तहसील को सौंप दिया जाएगा, जिससे बकाएदार के घर की कुर्की तक की नौबत आ सकती है।

4 of 6
- फोटो : i stock
पेंशनर्स आज जरूर करा लें अपना खाता संख्या अपडेट
बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय होने वाले विजया बैंक व देना बैंक के उपभोक्ताओं की खाता संख्या पहली अप्रैल से बदल रही है। ऐसे में जिले के जिन पेंशनरों का इन दोनों बैंकों में खाता रहा है, वे अपना खाता संख्या 31 मार्च तक कोषागार में अपडेट करा दें। ज्यादातर पेंशनर ने इसे अपडेट भी करा लिया है, लेकिन कुछ ने अभी कोषागार में संपर्क नहीं किया है। ऐसे पेंशनरों के लिए बुधवार को अभी मौका है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी मनोज कुमार तिवारी के अनुसार जो पेंशनर बुधवार तक खाता अपडेट नहीं कराएंगे, उनकी पेंशन समय से खाते में पहुंचने में दिक्कत होगी। इसके अलावा इंडियन बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय होने वाले बैंकों का सिर्फ आईएफएससी कोड बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोषागार अधिकारियों ने इसे अपने आप अपडेट किया है, फिर भी इन बैंकों के पेंशनर्स भी चाहें तो बुधवार को कोषागार में अपने खाते की डिटेल चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में आईएफएससी कोड बदला है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें