फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपो के अंतिम दिन जवानों के पराक्रम ने किया रोमांचित, उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें

Sun, 09 Feb 2020 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
डिफेंस एक्सपो - फोटो : amar ujala
डिफेंस एक्सपो में वृंदावन और गोमती किनारे भारी जन सैलाब उमड़ा। लंबी कतारें लगीं और अव्यवस्थाएं भी रहीं लेकिन इन पर लोगों का जोश भारी पड़ गया। वृंदावन में तेजस ने लोगों में रोमांच भरा। दर्शकों के सामने से जब तेजस गुजरा तो उनकी थकान मिट गई और तेजस की कलाबाजियां देखकर रोंगटे खड़े हो गए। वहीं पैरा कमांडो व सेना के पराक्रम को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
शनिवार व रविवार को एक्सपो में दर्शकों की एंट्री फ्री रही। एक्सपो में एयरफोर्स व आर्मी की ओर से प्रदर्शन किया जाना था। लिहाजा दर्शकों का हुजूम सुबह से ही उमड़ने लगा। दोपहर तक स्थिति यह थी कि दर्शक दीर्घा हाउसफुल हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
दर्शक एक्सपो परिसर से ही शो का लुत्फ लेने के लिए डटे रहे। धूप व थकान से दर्शकों को परेशानी हुई। पर, जैसे ही लड़ाकू जहाज तेजस की गड़गड़ाहट आसमान में गूंजी तो उनका रोमांच बढ़ गया। तेजस ने एक से बढ़कर एक हैरतंगेज करतब दिखाए।

4 of 10
डिफेंस एक्सपो - फोटो : amar ujala
इसी क्रम में सेना की ओर से युद्घस्थल के माहौल का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सेना ने अपने  सेना ने अपने शौर्य व पराक्रम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 10
डिफेंस एक्सपो - फोटो : amar ujala
एयर शो के दौरान वायुसेना के जहाज जैसे ही निकलते लोगों का उत्साह बढ़ जाता।
विज्ञापन

6 of 10
डिफेंस एक्सपो - फोटो : amar ujala
एयर शो का एक दृश्य।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
इस दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

8 of 10
डिफेंस एक्सपो - फोटो : amar ujala
जवानों ने तिरंगे का पैराशूट बनाया और दर्शकों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
रिवरफ्रंट पर करतब दिखाते आर्मी के जवान।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
डिफेंस एक्सपो के अंतिम दिन भारी संख्या में लोग उमड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें