फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को इन महादेव का अभिषेक और शृंगार करने से मानसिक कष्ट हो जाते हैं दूर

Wed, 01 Aug 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
लखनऊ के प्राचीन शिवालयों में शुमार बुद्धेश्वर महादेव की महिमा दूर-दूर तक फैली है। यहां बुधवार को भोले की आराधना का खास महत्व है। खासकर सावन के बुधवार।
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर - फोटो : डेमो
कहते हैं सावन के सभी बुधवार को भोले का अभिषेक और शृंगार करने वाले भक्त के तमाम मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं। बताते हैं कि जब भगवान शिव जब भस्मासुर से बचकर यहां-वहां विचरण कर रहे थे तब यहां से भी गुजरे थे।
विज्ञापन

3 of 5
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर
वह दिन बुधवार का होने के कारण मंदिर का नाम भी बुद्धेश्वर पड़ा। इसी मंदिर से एक और मान्यता जुड़ी हुई है। कहते हैं, त्रेतायुग में जब लक्ष्मण जी माता सीता को जंगल में छोड़ने जा रहे थे तो इसी मार्ग से गुजरे थे। 

4 of 5
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
उस वक्त वह बेहद भावुक थे। विचलित मन से उन्होंने यहां शिवशंकर को याद किया था। यहां सीता कुंड उसी इतिहास का साक्षी है। सावन के हर बुधवार को यहां मेला लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिर - फोटो : डेमो
हजारों लोग बाबा का अभिषेक व शृंगार करने जुटते हैं। शाम को भजन संध्या में आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग भोले का गुणगान करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें