काशी महाकाल एक्सप्रेस महाशिवरात्रि पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर महादेव के दर्शन कराएगी। ट्रेन 20 फरवरी से नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर आईआरसीटीसी यात्रियों को उपहार भी देगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की ओर से तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस दो प्रमुख रूटों से चलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
काशी महाकाल एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से इलाहाबाद होते हुए यह कानपुर, झांसी के रास्ते उज्जैन व इंदौर तक पहुंचेगी। इस रूट पर ट्रेन हफ्ते में एक दिन रविवार को चलेगी। दूसरे रूट पर ट्रेन वाराणसी से लखनऊ होते हुए कानपुर, झांसी से इंदौर तक जाएगी। इस रूट पर ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
गत रविवार को ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हरी झंडी दिखाई थी। हमसफर क्लास की इस कॉरपोरेट ट्रेन की सभी बोगियां एसी थर्ड की हैं। ट्रेन में लखनऊ से इंदौर का 20 फरवरी का किराया 1,894 रुपये पहुंच गया है।
4 of 5
काशी महाकाल एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
इसमें डायनामिक फेयर 253 रुपये व 300 रुपये कैटरिंग चार्ज शामिल है। ट्रेन वाराणसी से दोपहर 2.45 बजे चलकर शाम 7.05 बजे चारबाग पहुंचेगी, जहां से दस मिनट बाद रवाना होगी और सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।