लखनऊ में रविवार की रात मुकुंद ज्वैलर्स में राजधानी की अब तक की सबसे बड़ी डकैती पर हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार को सर्राफा कारोबारियों का आक्रोश छलक पड़ा। व्यापारियों ने शहर के सबसे व्यस्त चौराहे को जाम कर दिया।
विज्ञापन
2 of 10
सराफा कारोबारियों के समर्थन में समस्त व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने चौक चौराहा जाम कर दिया।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस किसी तरह मामले को संभालती रही। हाल ये रहा कि 5000 दुकानों, कारखानों और शोरूम के शटर सोमवार को नहीं उठे।
4 of 10
व्यापारियों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। व्यापारियों का कहना है कि तीन दिन में पुलिस लूटा हुआ माल बरामद करे या फिर 14 करोड़ रुपये मुआवजा दे। अगर पुलिस ये न कर सकी तो लखनऊ बंद करेंगे।
विज्ञापन
5 of 10
मामले पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए डकैतों की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की और जांच के लिए एसटीएफ को लगा दिया है।
विज्ञापन
6 of 10
व्यापारियों के साथ प्रदर्शन में पूर्व भाजपा सांसद लालजी टंडन भी शामिल हुए।
विज्ञापन
7 of 10
चौक चौराहे पर प्रदर्शन के कारण आम लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों जाम लगा रहा।
8 of 10
प्रदर्शन के दौरान बैनर दिखाता एक व्यापारी।
9 of 10
इस दौरान व्यापारियों से पुलिसकर्मियों की नोकझोंक भी हुई।