फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, ब्लैकमेलिंग से था परेशान, पिता ने इस पर लगाया आरोप

Tue, 30 Jul 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गाजीपुर इलाके में द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह (19) ने सोमवार दोपहर 12 बजे कमरे में बंद कर पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली से उड़ा लिया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भिजवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक की महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से प्रयागराज निवासी झल्लर सिंह सीएमएस में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। सोमवार को वह स्कूल गए थे। घर पर पत्नी व बेटे थे। बेटा अभिषेक हाईस्कूल के बाद आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो मां व भाई कमरे की तरफ भागे। खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला तो अभिषेक की मां ने झल्लर सिंह को सूचना दी। उनके घर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अभिषेक का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक ने गोली जबड़े के निचले हिस्से में मारी थी। जो सिर को भेदती हुई बाहर निकल गई थी। दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े थे।

4 of 5
आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
आरोप: ब्लैकमेलिंग से था परेशान
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पिता ने अभिषेक की महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। झल्लर सिंह के मुताबिक, अभिषेक को महिला मित्र ब्लैक मेल कर रही थी। इसे लेकर वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईटीआई छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक के मोबाइल की छानबीन में महिला मित्र के नंबर पर कई बार कॉल करने की बात सामने आई है। कुछ संदिग्ध मैसेज भी हैं। महिला मित्र से पूछताछ की जाएगी। हालांकि, परिवारीजन यह नहीं बता सके कि महिला मित्र अभिषेक को किस तरह ब्लैकमेल करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें