आईपीएस सुरेंद्र
आईपीएस का पार्थिव शरीर पीजीआई के एकतानगर की गंगाविहार कॉलोनी स्थित घर से सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस वैन से बैकुंठधाम लाया गया। यहां डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह के अलावा लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णा, आईजी एटीएस असीम अरुण, लखनऊ रेंज के आईजी सुजीत पांडेय, डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने श्रद्धांजलि दी।