फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस 2021: योगी ने अपने आवास पर किया योगासन, उत्साह के साथ पार्कों व घरों में योग करते नजर आए लोग, तस्वीरें

Mon, 21 Jun 2021 10:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
Yoga day - फोटो : amar ujala
विश्व योग दिवस के मौके पर लोगों ने अपने घरों व पार्कों में योग किया और स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर योग किया और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

इस दौरान लोग कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन करते नजर आए। योग दिवस के लिए सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही लोग अपने घरों के पास स्थित पार्कों में जमा होने लगे।

लोगों ने योगासन किया और स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।। योग दिवस पर युवाओं में भी खास उत्साह दिखा। उन्होंने पार्कों में योग करने के अलावा अपने घरों में योगासन कर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की और सभी को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।

विश्व योग दिवस ने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति एक जागरुकता पैदा की है। इस मौके पर ऐसे लोग जो कि हर रोज योग करते हैं वो समूह के सामने योगासन कर उन्हें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

आगे देखें, योग दिवस की तस्वीरें: 
विज्ञापन

2 of 14
yoga day - फोटो : amar ujala
विश्व योग दिवस पर अपने आवास पर योगासन करते मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ।
विज्ञापन

3 of 14
yoga day - फोटो : amar ujala
गोमती नगर के लोहिया पार्क में योगा करते लोग।

4 of 14
yoga day - फोटो : amar ujala
इस मौके पर युवाओं ने योगासन कर दिखाया कि वो योग को लेकर कितना उत्साहित हैं।
विज्ञापन

5 of 14
yoga day - फोटो : amar ujala
कलाकारों ने योग दिवस को एक उत्सव की तरह मनाया और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

6 of 14
yoga day - फोटो : amar ujala
रेजीडेंसी में लोगों ने समूह में एकत्र होकर योग किया।
विज्ञापन

7 of 14
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में अपने आवास पर योग करते जिला जज समेत अन्य जज।

8 of 14
योग दिवस - फोटो : amar ujala
अयोध्या में पुलिस लाइन में योगाभ्यास करते एसपी ग्रामीण व पुलिसकर्मी।

9 of 14
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में तंबौर के देवी मंदिर पर सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने सातवें विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम में भाग लिया।

10 of 14
- फोटो : amar ujala
गोंडा में विश्व रोग दिवस पर  रेलवे सुरक्षा बल के बैरिक प्रांगण में आरपीएफ एवं आरपीएसएफ के कुल 50  अधिकारी एवं जवानों द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया।

11 of 14
- फोटो : amar ujala
रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में योगाभ्यास करते अधिकारी और पुलिसकर्मी।

12 of 14
- फोटो : amar ujala
सीतापुर के आरएमपी कॉलेज मैदान पर योग करते भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व अन्य।

13 of 14
- फोटो : amar ujala
योगाभ्यास के दौरान सीतापुर सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल।
विज्ञापन

14 of 14
- फोटो : amar ujala
गोंडा में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर के सरस्वती सभागार में विद्या भारती विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। उपस्थित जनों को योगाचार्य माधवाधर दुबे एवं शशि दुबे ने योगाभ्यास कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें