इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट हो या इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र। राजधानी के युवा प्रतिभा के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। हाल ही में इनके द्वारा किए गए आविष्कार इनकी प्रतिभा का बखान करने के लिए काफी हैं। किसी ने गर्मी में प्रयोग करने के लिए एसी हेलमेट बनाया तो किसी ने बैट्री से चलने वाली मोदी बाइक बना दी। बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर इनके प्रयोगों पर चर्चा करना लाजिमी है। इनके बारे में जानने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 4
science day
- फोटो : amar ujala
घर के बाहर से ही ऑन-ऑफ करें लाइट व पंखे
बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अंकित सिंह ने टीवी के खराब रिमोट को खास बना दिया। रिमोट में आईआर सेंसर से रिले व सर्किट को जोड़ा। इससे आप कहीं से भी संबंधित सर्किट के लाइट व पंखे ऑन-ऑफ कर सकते हैं। तकनीक का ऑटोमेशन करते मोबाइल से भी जोड़ा। जीएसएम मॉड्यूल से यह तकनीक आपके मोबाइल से कनेक्ट हो जाएगी और आप कहीं से भी मेसेज के माध्यम से अपने कूलर, टीवी, पंखे को ऑन-ऑफ का मैसेज कर सकते हैं। उनका दावा है कि हाल ही में उन्होंने इसमें वॉइस माड्यूल भी शामिल कर दिया है। इससे अंधेरे में बोलकर लाइट-पंखे ऑन-ऑफ कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
science day
- फोटो : amar ujala
गर्मी में हेलमेट नहीं करेगा परेशान
अब गर्मी में हेलमेट का पसीना परेशान नहीं करेगा। आरआरएसआईएमटी के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हर्ष श्रीवास्तव ने एक एसी हेलमेट बनाया है। इसमें हेलमेट के फोम में फेश चेंज मैटीरियल डालते हैं जो क्रिस्टल फॉर्म में होता है। हीट होने पर यह पिघलकर पूरे फोम में फैल जाता है। छोटे एक्जास्ट फैन से एयर सर्कुलेशन बना रहता है और गर्मी बाहर निकल जाती है। हेलमेट के अंदर का तापमान 25 से 30 डिग्री तक बना रहता है।
‘मोदी बाइक’ बनी चर्चा का विषय
दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक छात्र वकार अली ने बैट्री चालित ‘मोदी बाइक’ बनाई है। यह बाइक सड़क पर 100 किलोमीटर की स्पीड से फर्राटा भरती है। खास यह कि बाइक जीरो मेंटेनेंस वाली है। इसकी बैट्री लगभग 2 साल तक चलेगी। इसमें सामान रखने के लिए स्टोरेज टैंक भी है। वकार ने बताया कि यह बाइक पीएम नरेंद्र मोदी को डेडिकेट कर बनाई गई है। इसे ऊर्जा संरक्षण के लिए भी जाना जाएगा। यह 15 से 20 रुपये में चार्ज हो जाएगी। इसमें रिवर्स गियर भी है और क्लच-गियर भी नहीं है। इससे मोबाइल व लैपटॉप को भी चार्ज किया जा सकता है।