होली का नाम सुनते ही जहन में रंगों की महक सी घुल जाती है। ढोल की गूंज और मंजीरों की झंकार के बीच साथियों संग लोगों का रंगना...। गिले-शिकवे दूर कर गले लगना... फिर गुलाल उड़ाना...। कुछ यही नजारा अब हर जगह खिाई देने लगा है।
विज्ञापन
2 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
होली में भले ही अभी दो दिन बचे हैं लेकिन इसकी खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी है।
विज्ञापन
3 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को होली की छुट्टी होने से बाद शहर के कई स्कूलों-कॉलेजों में बच्चों और युवाओं ने खूब होली खेली।
4 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
नेशनल पीजी कॉलेज में स्टूडेंट्स की मस्ती देखते ही बनी। छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
इस पल को खास बनाने के लिए स्टूडेंट्स ढोल-नगाड़े का भी इंतजाम कर रखा था। ढोल की थाप पर सभी खूब नाचे और फिर एक-दूसरे को गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
6 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
छात्रों पर तो रंग की मस्ती ऐसी छाई कि वे एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर रंग लगाते हुए होली की बधाई दे रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
जो कोई रंग से बचना चाह रहा था उसे भी अबीर-गुलाल से रंगकर कह रहे थे कि बुरा ना मानो होली है।
8 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
वहीं, छात्राओं पर भी खूब मस्ती छाई। नाच-गाकर रंग उड़ाकर होली की बधाई दी। कुछ ने मिठाई भी खिलाई।
9 of 10
holi
- फोटो : amar ujala
वहीं, शहर के अलीगंज स्थित मदर्स केयर स्कूल में भी छोटे बच्चों ने अपने अलग अंदाज में होली खेली।