फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे के रामलला के दर्शन करने तक बाहर इंतजार करते रहे बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी

Sun, 16 Jun 2019 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार व पार्टी के सभी 18 सांसदों के साथ रविवार को रामलला के दर्शन किए। इस दौरान संतों ने उनका स्वागत किया तो सांसदों ने कहा कि अब राममंदिर बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए क्योंकि केंद्र व प्रदेश दोनों ही जगह भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान जब रामलला परिसर में उद्धव ठाकरे मौजूद थे तो बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी को बाहर इंतजार करना पड़ा। उद्धव ठाकरे के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
दरअसल, विवादित परिसर के पाक्षिक निरीक्षण के लिए इकबाल अंसारी भी रामलला की ओर जा रहे थे। इसी समय उद्धव ठाकरे भी अंदर रामलला के दर्शन कर रहे थे। इसलिए उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा।

4 of 5
अयोध्या - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि विवादित परिसर का हर दूसरे रविवार को दो जजों, भारतीय पुरातत्व विभाग, सभी पक्षकार समेत रिसीवर और पुलिस अधिकारी निरीक्षण करते हैं। इकबाल अंसारी भी इसीलिए रामलला जा रहे थे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में उद्धव ठाकरे के आने से रविवार को काफी हलचल है। इसके पहले कल हुए संत सम्मेलन में भी संतों ने राममंदिर का जल्द से जल्द निर्माण करने की बात कही।  (अयोध्या में देवकाली स्थित होटल में पौधरोपण करते उद्धव ठाकरे।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें