यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने रविवार सुबह करीब 5.30 बजे पुलिसकर्मियों संग यातायात जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उनके साथ लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौजूद थे। रैली 1090 चौराहे से शुरू होकर लालबाग स्थित शर्मा टी स्टॉल पर खत्म हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को शाम को भी गश्त करने का निर्देश दिया और उनसे फीडबैक भी लिया। डीजीपी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सीनियर व जूनियर पुलिसकर्मियों के बीच संवाद बढ़े। इसलिए पुलिसकर्मियों के साथ साइकिल रैली की।
विज्ञापन
3 of 5
साइकिल रैली
- फोटो : amar ujala
साइकिल रैली के दौरान डीजीपी व एसएसपी ने हेलमेट भी पहन रखा था। जिससे लोगों में वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का मैसेज जाए। डीजीपी ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हेलमेट न पहनने पर पुलिसकर्मियों के भी चालान किए जा रहे हैं।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
साइकिल रैली का मकसद लोगों को यातायात और सुरक्षा के प्रति जागरुक करना था।