लखनऊ में एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन के बीच हुई ये मजेदार बातचीत जरूर पढ़ें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अनिल कपूर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने अमिताभ बच्चन से सवाल-जवाब किया। अनिल कपूर से पूछा गया, क्या मि. इंडिया और होने चाहिए तो कपूर ने कहा, मिस्टर इंडिया का किरदार अमिताभ बच्चन के लिए लिखा गया था।
विज्ञापन
3 of 6
anil kapoor
अनिल ने बताया, मेरी जंग भी इन्हीं के लिए लिखी गई थी। इनके इंकार करने के बाद मुझे मौका मिला। इस पर अमिताभ बच्चन बोले कि भाई साहब आगे से किसी भी फिल्म के लिए इंकार करें तो मुझे जरूर बताइएगा क्योंकि मुझे इस वक्त काम की बहुत जरूरत है।
4 of 6
अनिल कपूर
- फोटो : amar ujala
इस पर अनिल कपूर ने कहा कि अभी मेरे बच्चे हैं, कुछ दिनों बाद नाती-पोते भी होंगे इसलिए काम की जरूरत तो मुझे भी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन से जब ये पूछा गया कि आप पिता बने तो ज्यादा खुशी हुई थी या दादा बनने पर? इस पर उन्होंने जवाब दिया, मुझे लगता है कि जितना वक्त हमें अपने बच्चों को देना चाहिए था हम नहीं दे पाए। अब अपने नाती-पोतों को वक्त देकर हम अपनी गलती सुधारते हैं। शायद जया भी ऐसा सोचती होंगी।