फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करने की मांग कर रहे कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

Sun, 23 Apr 2017 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में अयोध्या मुद्दे पर राजनीति लगातार जारी है। राम मंदिर ‌निर्माण के लिए अगले छह महीने में तारीख तय करने की मांग कर संकल्प लेने अयोध्या जा रहे हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी व पार्टी कार्यकर्ताओं को लखनऊ के खुर्शीदबाग में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि, उन्हें कुछ देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पार्टी प्रवक्ता व उपाध्यक्ष शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि हम सभी सरयू जाकर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेने अयोध्या जा रहे थे। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार संसद में अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण की तारीख अगले छह महीने में तय करे।
विज्ञापन

3 of 5
शिशिर ने बताया कि कमलेश तिवारी, उपदेश सिंह व आशू परिहार सहित कई कार्यकर्ताओं को ‌लखनऊ व फैजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर ‌लिया। जिसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

4 of 5
कमलेश तिवारी को मुस्लिम पैगंबर मुहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमलेश के खिलाफ रासुका लगाया जा चुका है और उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें