पूरे प्रदेश में सक्रिय चल रहे मानसून के चलते राजधानी समेत कई इलाकों में शनिवार शाम जबर्दस्त बारिश हुई जबकि रविवार को मौसम सामान्य बना रहा। सुबह धूप निकली जो कि दोपहर आते-आते चटख होती गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस बीच, मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर मध्यम से भारी जबकि पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह से शाम तक हरदोई में 88 मिमी बारिश हुई। कानपुर (शहर) में 19 मिमी, गोरखपुर में 10 मिमी, झांसी में 43, उरई में 17, हमीरपुर में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में देर रात बरसे बदरा
राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों के साथ धूप ने भी आंख मिचोली की। हालांकि देर रात जमकर पानी गिरा।