फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: बाराबंकी में किसानों के बेटों ने रचा इतिहास, पांच मेधावियों ने टॉप 10 में बनाई जगह

Sat, 27 Jun 2020 06:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 6
टॉप-10 में जगह बनाने वाले मेधावी। - फोटो : amar ujala
UPMSP UP Board 2020 10th/12th Results | यूपी बोर्ड 2020 कक्षा 10वीं/12वीं का रिजल्ट: यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में बाराबंकी के मेधावियों का दबदबा कायम है। शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के रिजल्ट में इस बार इतिहास रचने वालों में अधिकांश किसान के बेटे हैं।

दसवीं में प्रदेश की टॉप 10 सूची में 95.83 फीसदी अंक हासिल कर श्री सांई इंटर कॉलेज के अभिमन्यु वर्मा ने दूसरा, 95.33 प्रतिशत अंक के साथ सद्भावना इंटर कॉलेज जीवल के योगेश प्रताप सिंह ने तीसरा, श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर के ही नीतीश कुमार ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां, प्रतिभा इंटर कॉलेज देवा के अर्पित वर्मा ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां और पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल सत्यप्रेमीनगर के छात्र आकाश रावत ने 94.17 फीसदी अंक पाकर आठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

2 of 6
अभिमन्यु वर्मा। - फोटो : amar ujala
डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं अभिमन्यु
हाईस्कूल की परीक्षा में 95.83 फीसदी अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ा के छात्र अभिमन्यु वर्मा डाक्टर बनना चाहते हैं। शहर से सटे छेदानगर गांव के निवासी अभिमन्यु के पिता रामहेत वर्मा किसान व माता शकुंतला वर्मा गृहणी है। अभिमन्यु ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि उसके अंक 95 प्रतिशत से अधिक आएंगे। इसके लिए उसने पांच से छह घंटे की सेल्फ स्टडी की व ऑनलाइन क्लास के अतिरिक्त शिक्षकों से भी चर्चा की। अभिमंयु का पसंदीदा खेल क्रिकेट है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं। उसके माता-पिता ने कहा कि बेटे की इस पहली सफलता ने सपने पूरे करने की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन

3 of 6
योगेश प्रताप को मिठाई खिलाते उनके परिजन। - फोटो : amar ujala
देश सेवा के लिए आईएएस बनना चाहते हैं योगेश
हाईस्कूल की परीक्षा में 95.33 प्रतिशत अंक हासिल कर सदभावना इंटर कॉलेज जीवल के छात्र योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। योगेश के पिता राजेंद्र प्रताप सिंह किसान व माता सुमति देवी गृहणी है। योगेश बताते हैं इस सफलता के लिए वह छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। उन्हें क्रिकेट बहुत पंसद है। योगेश आईएएस बनकर अपने देश व समाज के लिए काम करना चाहते हैं।

4 of 6
नितीश कुमार - फोटो : amar ujala
मेधावी नितीश का लक्ष्य है इंजीनियर बनना
हाईस्कूल परीक्षा में 94.67 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवां स्थान पाने वाले छात्र नितीश कुमार श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर के छात्र हैं। इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाले छात्र नितीश के पिता बंशराज गुप्ता किसान व माता पुष्पा देवी गृहणी है। नितीश बताते हैं कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उसने स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे सेल्फ स्टडी की। नितीश इस सफलता से खुश तो हैं मगर उन्हें उम्मीद से कम अंक आने का मलाल जरूर है। कोठी क्षेत्र के अजाउवा निवासी नितीश के माता-पिता बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता ने उन्हें समाज में पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

5 of 6
अर्पित वर्मा को मिठाई खिलाते शिक्षक व प्रबंधक। - फोटो : amar ujala
डॉक्टर बनना अर्पित का सपना
हाईस्कूल की परीक्षा में 94.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की टॉप टेन सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले अर्पित वर्मा प्रतिभा इंटर कॉलेज देवा के छात्र हैं। बीकर गांव के निवासी अर्पित के पिता प्रमोद कुमार किसान व माता निर्मला गृहणी है। अर्पित बताते हैं कि कॉलेज में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषय की घर पर प्रतिदिन पांच से छह घंटे सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया। अर्पित की सफलता से खुश उनके पिता ने बताया कि जो सपना वह पूरा नहीं कर सके उसको पूरा करने के लिए बेटे ने सफलता की एक सीढ़ी पार कर उम्मीद जगाई है। अर्पित कहते हैं कि उनका मकसद डॉक्टर बनकर गांव व गरीब को बेहतर व सस्ता इलाज उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आकाश रावत मअपने परिजनों व कॉलेज की प्रधानाचार्या के साथ। - फोटो : amar ujala
आईएसएस बनकर गरीबों की सेवा करेंगे आकाश
शहर के पायनियर मांटेसरी सत्य प्रेमीनगर के छात्र आकाश रावत ने हाईस्कूल में 94.17 प्रतिशंक अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर निवासी मेधावी आकाश आईएएस बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं। आकाश के पिता हंसलाल की सड़क हादसे में 2015 में मौत हो गई थी। उसके भाई विकास रावत ग्राम विकास अधिकारी है। आकाश को क्रिकेट व खिलाड़ियों में विराट कोहली पसंद हैं। आकाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें