फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिटी बसों को चलाएंगे ये ऑपरेटर, इन शहरों से होगी शुरूआत

Sat, 23 Jun 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
राजधानी लखनऊ के साथ-साथ इलाहाबाद में सिटी बसों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारियां हैं। नगरीय परिवहन निदेशालय ने शासन स्तर पर हुई बैठक में यह प्रस्ताव रखा है। गर, इस पर मुहर लगती है तो सिटी बसें प्राइवेट ऑपरेटरों को मिल जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सात शहरों में सिटी बसें प्राइवेट ऑपरेटरों को दी जाएंगी। पहले चरण में लखनऊ और इलाहाबाद से इसकी शुरुआत होगी। इससे कुंभ में जाने वालों को काफी राहत हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
प्राइवेट ऑपरेटर को जल्द आमंत्रित किया जाएगा। न्यूनतम खर्च में सिटी बस संचालन की जिम्मेदारी लेने वाले ऑपरेटर को सिटी बसों का बेड़ा सौंप दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए शर्तों पर मंथन चल रहा है।

4 of 5
- फोटो : डेमो
गर, योजना पर अंतिम मुहर लग गई तो बसों में प्राइवेट ऑपरेटर के चालक होंगे और कंडक्टर सिटी बस प्रबंधन की ओर से नियुक्त किए जाएंगे। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक आरिफ  सकलेन ने बताया कि इंदौर सिटी बस सेवा की तर्ज पर सिटी बसों को निजी हाथों में देने पर चर्चा शासन स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
बैठक हो चुकी है। फिलहाल प्रस्ताव लंबित है। नगरीय परिवहन निदेशालय के प्रस्ताव पर जल्द ही निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें