फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने चलाया ऑपरेशन चक्रव्यूह, पुलिसवाले समेत ये भी मिले बेटिकट, फिर यूं की छिपने की कोशिश

Sat, 23 Jun 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
टिकट चेक करते हुए - फोटो : amarujala
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने गुरुवार को पुष्पक, चित्रकूट एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन ट्रेनों में छापेमारी कर 1,540 बेटिकट यात्री पकड़े।
विज्ञापन

2 of 5
टिकट चेक करते हुए - फोटो : amarujala
इसमें एमएसटी होल्डर, पुलिसवाले भी शामिल रहे। रेलवे ने 7.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक के निर्देश पर एसीएम-वन एमपी सिंह ने गुरुवार को लखनऊ जंक्शन पर ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाया। सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक यह टिकट चेकिंग अभियान चला।

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
एमपी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लखनऊ जंक्शन गोरखपुर इंटरसिटी, पुष्पक एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन ट्रेनों में छापेमारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
यात्रियों ने बचने के लिए शौचालय में छिपने से लेकर सीटों के नीचे तक छिपने की कोशिश की। कई एमएसटी होल्डर सामान्य एमएसटी पर स्लीपर में सफर करते हुए मिले, जबकि पुलिसवाले व होमगार्ड भी बेटिकट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें