लखनऊ के मोहनलालगंज में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। रेलवे क्रॉसिंग के फाटक को ट्रैफिक जाम के चलते बंद नहीं किया जा सका। रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रयागराज इंटरसिटी को रोक हादसा बचा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ट्रेन रुकवा कर बचाया हादसा
- फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज-गोंसाईगंज रोड पर गुरुवार को प्रयागराज इंटरसिटी के आने का समय हो गया था। रेलकर्मी रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर रहे थे, लेकिन क्रॉसिंग पर भीषण जाम लगने के कारण समय पर फाटक बंद नहीं किया जा सका
विज्ञापन
3 of 5
ट्रेन रुकवा कर बचाया हादसा
- फोटो : amar ujala
इसी बीच प्रयागराज की ओर से प्रयागराज इंटरसिटी आ गई, जिससे आनन-फानन रोका गया। लोको पायलट ने ट्रेन को क्रॉसिंग से सौ मीटर दूरी पर ही रोक दिया। यहां ट्रेन करीब घंटे भर खड़ी रही।
4 of 5
ट्रेन रुकवा कर बचाया हादसा
- फोटो : amar ujala
रेलवे कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद वाहनों को रोका और फाटक बंद कर ट्रेन को रवाना किया। हालांकि, मोहनलालगंज के स्टेशन मास्टर जेके पांडेय के मुताबिक सिग्नल में समस्या के चलते ट्रेन रोकनी पड़ी।
राजधानी एक्सप्रेस में एसी फेल
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 में कूलिंग ठप होने से यात्री परेशान हुए। सबसे अधिक समस्याएं महिलाओं व बच्चों को हुई। चारबाग पहुंचने पर स्टाफ को एसी ठीक करने के लिए भेजा गया। यात्रियों की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन का एसी ठीक किया।