फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के दौरान कर सकेंगे मुफ्त में बस का सफर, यूपी के हर डिपो से इलाहबाद के लिए चलेंगी बसें

Wed, 12 Sep 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
Kumbh mela
कुंभ के दौरान इलाहाबाद आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला किया है। परिवहन निगम इलाहाबाद शहर में 500 सिटी बसें चलाएगा। खास बात यह कि इन बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
Kumbh Mela 2019
निगम ने नई बसें खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के हर डिपो से भी कुंभ के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

3 of 6
kumbh 2019 - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि परिवहन सेवा में सुधार के लिए कई तरह के प्रयास हो रहे हैं। यात्रियों को बेहतर व सुगम सुविधा मुहैया कराने पर फोकस किया गया है। इसी कड़ी में कुंभ पर इलाहाबाद में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के हर कोने से नई बसों के संचालन का फैसला किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य डिपो से भी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए हर महीने 100-150 बसें खरीदी जाएंगी। इसकी पहली खेप आ भी गई है।

4 of 6
kumbh mela
परिवहन मंत्री ने कहा, वैसे तो 2022 तक प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है लेकिन कोशिश है कि इसे 2020 तक ही पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि यूपी व हिमाचल प्रदेश के बीच बससंचालन शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच जल्द ही एमओयू होगा।
विज्ञापन

5 of 6
पिंक एक्सप्रेस बस सेवा
नवंबर में शुरू होगा पिंक बसों का संचालन
परिवहन मंत्री ने बताया कि निर्भया योजना के तहत प्रदेश में नवंबर से पिंक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली इन बसों में सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी। इन बसों में चालक व कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CNG BUS - फोटो : amar ujala
प्रदेश में चलेंगी 750 सीएनजी बसें
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए परिवहन निगम ने प्रदेश में 750 सीएनजी बसें चलाने का भी फैसला किया है। सबसे अधिक बसें दिल्ली, मेरठ और मुरादाबाद तक चलेंगी। पहले चरण में 250 सीएनजी बस खरीदने के लिए टेंडर हो चुके हैं। इसी तरह कानपुर, लखनऊ और नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन शुरू होगा। इसके अलावा पूरे प्रदेश में सामान्य श्रेणी की स्लीपर बसें चलाने का निर्णय किया गया है। ऐसी 57 बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें