नेपाल के पहाड़ों पर निरंतर हो रही बारिश के चलते यूपी के इस जिले हाहाकार मच गया है, जिसके चलते पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी सरयू नदी के रास्ते मंगलवार रात बहराइच में पहुंचा है। इससे नानपारा तहसील क्षेत्र में सैलाब की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
2 of 9
80 गांव पानी से घिर गए हैं। वहीं घाघरा में जलस्तर वृद्धि से 34 गांव में बाढ़ की विभीषिका उत्पन्न हो गई है। लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य पूरी तरह नाकाफी दिख रहे हैं। जैसे-तैसे लोग गृहस्थी को बचाने की जुगत में हैं। जलस्तर में निरंतर वृद्धि से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
नेपाल पर हो रही भारी वर्षा के चलते अर्ली वार्निंग सिस्टम के द्वारा नेपाल ने 24 घंटे पहले बहराइच जिला प्रशासन को बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए अलर्ट किया था।
4 of 9
बुधवार भोर में पांच बजे नानपारा तहसील क्षेत्र के विकास खंड शिवपुर परिक्षेत्र में सरयू नदी उफनाकर बाढ़ का सबब बन गई।
विज्ञापन
5 of 9
नदी का पानी मोतीपुरवा, दीनापुरवा, ठेकापुरवा, चुरईपुरवा, गदेरिया, बलदूरामपुरवा, पुर्बियापुरवा, भुजंगपुरवा, सोमई गांव, पाठक गांव, चौकसाहार, उपरिहनपुरवा, शिवपुर बाजार, टिकानपुरवा, अंबेरपुर समेत 114 गांवों में घुस गया। जिसके चलते हड़कंप की स्थिति बनी।
विज्ञापन
6 of 9
ग्रामीण चाहकर भी धरों से नहीं निकल सके। इस समय स्थिति यह है कि लोगों के गांव और घरों में दो से तीन फुट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
7 of 9
मवेशियों के अहाते और छप्पर पर बच्चे व महिलाएं शरण लिए हुए हैं। महसी तहसील के 34 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में 20 नावें लगाई गई हैं जो नाकाफी साबित हो रही हैं।
8 of 9
नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे 13 गांवों में स्थिति काफी बदहाल है। गृहस्थी और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। लेकिन अब तक राहत व बचाव के उपाय नहीं किये गए हैं।