फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से हालात बेकाबू: चारपाई पर ले गए दर्द से तड़प रही महिला को, तस्वीरें

Sun, 31 Jul 2016 03:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
अवध में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं, जिससे कि गंभीर मरीजों का  अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। ये तस्वीर बलरामपुर जिले की है, जिसमें प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

2 of 8
शनिवार को कोड़री गांव निवासी विजयपाल की पत्नी सूरती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवारीजन प्रसूता को चारपाई पर लादकर पानी के बीच से होकर अस्पताल ले गए। इस दौरान महिला की वेदना देखकर उसे ले जा रहे लोगों की भी सांसे अटकी रहीं।
विज्ञापन

3 of 8
वहीं, अवध में ही शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई। वहीं नदियों के जलस्तर में मामूली गिरावट होने के साथ कटान का खतरा बढ़ गया है। (बहराइच के गोलागंज में बाढ़ से घिरे मकान।)

4 of 8
बहराइच में नानपारा के खैरीघाट क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबकर शनिवार को दो बच्चों डल्लापुरवा निवासी गुड्डू (9) व बवाली (11) की मौत हो गई। दोनों बरसाती नाले को पार कर दूसरे गांव जा रहे थे। हालांकि यहां एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर कम होने लगा। वहीं बाराबंकी में एल्गिन-चरसड़ी बांध की स्थिति बेहद नाजुक है।
विज्ञापन

5 of 8
नदी का जलस्तर कम होने के साथ कटान तेज हो गई है। महज बालू भरी बोरियों और बल्लियों के सहारे बांध में कटान रोकने की जद्दोजहद चल रही है। शनिवार को नदी खतरे के निशान से 50 सेमी. ऊपर बह रही थी।
विज्ञापन

6 of 8
इसके अलावा, बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में घर के सामने खेल रही संतोष कुमार की बेटी रित्ति (3) बाढ़ के पानी में डूब गई। यहां राप्ती नदी के जलस्तर में शनिवार को मामूली कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

7 of 8
नदी अभी भी खतरे के निशान से 55 सेमी. ऊपर बह रही है। 67 गांवों में पानी भरा हुआ है। तुलसीपुर तहसील का सड़क मार्ग से संपर्क कटा हुआ है। (बाढ़ से जलमग्न हुई झोपड़ियां।)
विज्ञापन

8 of 8
सीतापुर में घाघरा-शारदा की बाढ़ से 108 गांव प्रभावित हैं। रायबरेली में गंगा नदी लाल निशान छूने को बेताब है। चेतावनी बिंदु से नदी महज 36 सेमी. नीचे बह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें