लखनऊ यूनिवर्सिटी का हबीबुल्ला हॉस्टल देर रात एक बजे गोलियों की तड़तड़ाहट और बमबाजी से दहल उठा। बताया जा रहा है कि एसयूवी से आए एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने फायरिंग करते हुए पूरा परिसर गुंजा दिया। इस दौरान दो छात्र घायल भी हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
धमाकों की आवाज सुनकर जब तक छात्र मौके पर पहुंचते, हमलावर भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि हमलावर बाहरी थे।
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज छात्र बड़ी संख्या में आईटी चौराहे पहुंचे और हंगामा काटा। बवाल बढ़ा तो कई थानों की पुलिस पहुंची।
4 of 5
एसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना के पीछे छात्रसंघ चुनाव का विवाद हो सकता है। हमलावरों की पहचान अमृत मिश्रा, सलमान, पंकज और शशिकांत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अमृत ने विवि के आसपास चुनाव प्रचार के लिए होर्डिंग लगा रखे हैं।
विवि के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना में विपुल रॉय व सौरभ सिंह घायल हो गए। इनका विवेकानंद अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।