लखनऊ में अलीगंज के बेलीगारद चौराहे पर मंगलवार आधी रात के बाद चाय की दुकान पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। हादसे में दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
2 of 5
चाय की दुकान में आग
- फोटो : अमर उजाला
रामू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात भट्टी में पानी डालना भूल गया था, जिससे आग लग गई। पुलिस का कहना है कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर अलीगंज फरीद अहमद ने बताया कि सीतापुर निवासी रामू की बेलीगारद चौराहे के पास चाय की दुकान है। मंगलवार रात रामू दुकान बंद कर झोपड़ी में सो गया।
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे चौधरी टोला निवासी निदा उल हक ने दुकान में आग देख दमकल को सूचना दी। इंदिरा नगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।