महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वंदना मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. रूप रेखा वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस, हसीम फिरोजाबादी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा घंटाघर पहुंचे। उन्होंने संघर्ष में महिलाओं का साथ देने का वादा किया। वहीं गोमतीनगर उजरियांव के गंज शहीदा कब्रिस्तान के निकट दरगाह परिसर में बीती 19 जनवरी से महिलाओं का प्रदर्शन रविवार को बारिश के बावजूद भी जारी रहा।