फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए गेट पर किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षा गार्डों ने बचाया

Tue, 17 Jul 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फांसी लगाने का प्रयास करने वाला किसान - फोटो : amarujala
एलडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही से सोमवार को एक किसान की जिंदगी खत्म होने से बची। एक महीने से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद भी जब अधिकारियों ने नहीं सुनी तो बाद बढ़ा मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े एक किसान ने एलडीए के गेट से ही अपने गमछा को बांधकर गले में फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
फांसी लगाने का प्रयास करने वाला किसान - फोटो : amarujala
एलडीए के सुरक्षा गार्डों ने आनन-फानन फंदा निकालकर उसे आत्महत्या करने से रोका।आत्महत्या की कोशिश करने वाले कानपुर रोड योजना के किला मोहम्मदी गांव निवासी किसान रामू (55) ने एलडीए अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायत दूर करने की जगह सभी अपने कार्यालयों में बैठे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
फांसी लगाने का प्रयास करने वाला किसान - फोटो : amarujala
किसान नेता रामरथ वर्मा का कहना है कि 12 जून से धरना प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन वीसी और डीएम ने उनकी बात नहीं सुनी। धरना प्रदर्शन शुरू होने के अगले ही दिन 13 जून को सचिव एमपी सिंह ने बिना अनुमति के किसानों के एलडीए गेट के बाहर जुटने और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए कहा था। 

 

4 of 5
फांसी लगाने का प्रयास करने वाला किसान - फोटो : amarujala
इसके बाद भी प्रशासन से किसानों को नहीं हटाया। एलडीए के नजूल अधिकारी विश्वभूषण मिश्र का कहना है कि धरना प्रदर्शन शुरू होने के बाद करीब तीन बार में खुद उनके पास जा चुका हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फांसी लगाने का प्रयास करने वाला किसान - फोटो : amarujala
किसानों को उनके नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए बुलाया गया। इसके बाद भी कोई बातचीत करने नहीं आया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें