फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 किलोमीटर में 21 स्टेशनों से होकर गुजरेगी लखनऊ मेट्रो, देना होगा इतना किराया

Fri, 08 Mar 2019 01:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के कॉमर्शियल रन की शुरूआत शुक्रवार से होने जा रही है। राजधानीवासियों के लिए यह किसी ख्वाब के पूरे होने जैसा है। मेट्रो केवल 60 रुपये में मुंशी पुलिया से एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी। रेडलाइन पर 23 किमी. में से करीब पांच किमी. सेक्शन भूमिगत है। एयरपोर्ट से अमौसी स्टेशन के बीच 1.5 किमी. और चारबाग से हजरतगंज के बीच 3.5 किमी. का भाग भूमिगत है। वहीं 21 में से चार भूमिगत स्टेशन इस रूट पर हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मेट्रो - फोटो : amar ujala
इन 21 स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन
सीसीएस एयरपोर्ट, अमौसी, ट्रांसपोर्टनगर, कृष्णानगर, सिंगारनगर, आलमबाग, आलमबाग बस अड्डा, मवैया, दुर्गापुरी, चारबाग, हुसैनगंज, सचिवालय, हजरतगंज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, बादशाहनगर, लेखराज, भूतनाथ मार्केट, इंदिरानगर, मुंशी पुलिया।
विज्ञापन

3 of 7
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
- 03 साल में पूरी होकर चल रही अपनी मेट्रो
- 04 कोच की ट्रेन में 1310 यात्रियों की क्षमता
- 03 लाख यात्री एक दिन में करेंगे यात्रा
- 21 मेट्रो स्टेशनों के बीच 23 किलोमीटर में चलेंगी ट्रेनें
- 20 ट्रेनों से होना है कॉमर्शियल रन
- 05 मिनट के बाद आएगी अगली ट्रेन

 

4 of 7
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के सफर में खास तारीखें
3 मार्च 2014 - ट्रांसपोर्टनगर डिपो में मेट्रो के काम शुरू करने की नींव रखी गई
10 मई 2015 को पहले यू-गर्डर की लॉन्चिंग
20 नवंबर 2016 - पहली मेट्रो ट्रेन लखनऊ पहुंची
1 दिसंबर 2016 - पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्राथमिकता सेक्शन पर ट्रायल रन की शुरूआत

 
विज्ञापन

5 of 7
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
यहां भी देखें, खास तारीखें
7 व 8 अगस्त 2017 - गंगा और गोमती टीबीएम ने हजरतगंज मार्केट में पहले ब्रेकथ्रू किए
5 सितंबर 2017 - प्राथमिकता सेक्शन पर कॉमर्शियल रन
15 फरवरी 2019 - मेट्रो ने पूरे 23 किमी. में काम खत्म किया
8 मार्च 2019 - मेट्रो पूरे रेडलाइन पर शुरू कर रही कॉमर्शियल रन
विज्ञापन

6 of 7
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
चुनौतियों के बीच तीन साल में पूरा प्रोजेक्ट
- एक दिसंबर 2016 को ट्रायल शुरू होने के बाद आरडीएसओ और सीएमआरएस की अनुमति मिलने में नौ माह का समय लग गया।
- सिंगारनगर, विश्वविद्यालय स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार केलिए जमीन मिलने का संकट खड़ा हो गया, इसके बाद चार की जगह दो प्रवेश-निकास द्वार से यहां कॉमर्शियल रन मेट्रो ने शुरू कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
प्रोजेक्ट पूरा
- गोमती नदी में स्पैन बनाने के समय 2018 में पूरा पियर ही बह गया। इसके बाद समय खराब न करते हुए तुरंत काम दोबारा शुरू करा दिया गया। इसी तरह विश्वविद्यालय स्टेशन और आलमबाग बस अड्डे पर हादसों के बाद भी सुरक्षा को पहली प्राथमिकता रखते हुए काम शुरू कराए गए।
- हजरतगंज में ऐतिहासिक मार्केट में अवैध रूप से बने भूमिगत गोदामों को बचाते हुए सुरंग की खुदाई की गई
- हैदर कैनाल नाले के नीचे खोदाई करते समय वहां किनारे पर बने घरों के ढहने का खतरा पैदा हो गया। इसके बाद परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट करके नाले की तली को पूरा पक्का कर दिया गया। इसके बाद वहां सुरंग बनाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें