लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क में टिकट की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब जनेश्वर मिश्र पार्क की सैर के लिए भी लोगों को टिकट खरीदना पड़ सकता है। इसके लिए एलडीए में प्रस्ताव बन गया है। जनेश्वर मिश्र पार्क के अनुरक्षण के लिए बनी समिति से प्रस्ताव का अनुमोदन कराने के बाद टिकट लगाया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
उद्यान अधिकारी एसपी सिसौदिया के बनाए प्रस्ताव के मुताबिक जनेश्वर मिश्र पार्क में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये टिकट लग सकता है। हाल ही में लोहिया पार्क में भी घूमने के लिए टिकट की कीमत बढ़ाकर पांच से 10 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
ऐसे में जनेश्वर मिश्र पार्क में भी उतना ही टिकट रखे जाने की तैयारी है। एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने प्रस्तावित अनुरक्षण समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। फरवरी में इस टिकट को लगाए जाने की तैयारी है।
4 of 5
janeshwar mishra park
- फोटो : amar ujala
ऐसा भी हो सकता है कि समिति नए वित्तीय वर्ष यानी एक अपैल 2018 से विजिटर्स से एंट्री फीस लेने का फैसला दे। इससे पहले पिछली सरकार में भी जनेश्वर मिश्र पार्क में एंट्री के लिए टिकट लिए जाने का प्रस्ताव बना था, लेकिन इसे अमल में नहीं लाया जा सका था।
हालांकि, साल के अंत में एलडीए ने जनेश्वर मिश्र पार्क आने वाले लोगों के लिए पार्किंग फीस लगा दी थी। एंट्री को इसके बाद भी मुफ्त रखा था। केवल बोटिंग के लिए ही यहां फीस ली जाती है। अब एंट्री के लिए भी प्रति व्यक्ति टिकट लेकर शुल्क देना होगा।