फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन

Wed, 03 Jan 2018 01:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
hardeep singh puri - फोटो : amar ujala
राज्यसभा सदस्य उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार सुबह नामांकन दाखिल किया। हरदीप पुरी बोले कि मुझे योगी आदित्यनाथ ने नोएडा दौरे पर ये जानकारी दी थी कि कि मैं राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा रहा हूं।
विज्ञापन

2 of 5
hardeep singh puri - फोटो : amar ujala
इससे पहले उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पीएम मोदी और सीएम योगी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि यूपी के शहरी विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के सहयोग से जो संभव होगा, किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
hardeep singh puri - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने कहा कि मनोहर पार्रिकर की सीट खाली हुई थी, उसी खाली सीट पर आज नामांकन हो रहा है। हरदीप सिंह पुरी जी एक योग्य व्यक्ति हैं और लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए इनको उम्मीदवार बनाया गया था, जिस पर आज इन्होंने नामांकन किया है

4 of 5
hardeep singh puri - फोटो : amar ujala
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। नगरीय निकायों की दृष्टि से भी सबसे बड़ा प्रदेश है। हरदीप सिंह पुरी को यूपी का राज्यसभा सदस्य बनाए जाने से यूपी को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, नगर विकास मंत्री सतीश महाना, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें