फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यास का असर: पूर्वी यूपी में आज और कल भारी बरसात की चेतावनी जारी, आंधी व तेज हवा के आसार

Thu, 27 May 2021 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
तूफान यास का कहर - फोटो : ANI
बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान यास का असर धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इसका असर बारिश और तेज हवाओं के रूप में नजर आएगा। हालांकि एक दिन पहले मंगलवार तक इसके असर को सिर्फ सामान्य बरसात होने तक दिखाया जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसा यास की रफ्तार बढ़ रही है, उससे आगे के मौसमी अनुमान स्पष्ट होते जा रहे हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने भी बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार हवाओं के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवाओं की रफ्तार 50-60 किमीप्रति घंटा होगी। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं 28 मई को भी गरज चमक, धूल भरी आंधी चलेगी, हालांकि हवा की रफ्तार कुछ कम रहेगी। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल-बिजली की गरज-चमक सुनाई देगी। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ANI
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
यास तूफान का कहर - फोटो : ANI
वहीं 28 मई को भी गरज चमक, धूल भरी आंधी चलेगी, हालांकि हवा की रफ्तार कुछ कम रहेगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल-बिजली की गरज-चमक सुनाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें