लखनऊ में अब वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करना महंगा पड़ेगा। ऐसे चालकों का ड्राइविंग लाइसेेंस (डीएल) तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं, इसके बाद भी न सुधरने और तीन बार वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते पकड़े जाने पर डीएल निरस्त होगा। अभी चालान होने पर 500 रुपये का जुर्माना लगता है।