दीपावली में घरों को रौशन करने के लिए रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से लखनऊ के बाजार सज गए हैं। इस बार बाजार में चाइनीज लाइटों से कहीं ज्यादा देसी झालरों की मांग है। देसी एलईडी लाइट सबसे ज्यादा खरीदी जा रही हैं। हालांकि बाजारों में डिकोरेटिव राइज लाइट से लेकर चाइनीज जाल, चिपकाने के लिए एलईटी स्ट्रिप व अन्य भी मौजूद हैं। चाइनीज झालरों की कीमत देसी के मुकाबले कम हैं।
विज्ञापन
2 of 7
दिवाली पर सजावट का सामान
- फोटो : amar ujala
अगर इंडियन लाइट की बात करें तो इनकी कीमत 85 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये प्रति 10 मीटर तक हैं। वहीं, चाइनीज झालर 65 रुपये से शुरू होकर 90 रुपये प्रति दस मीटर मौजूद हैं। यहियागंज मार्केट से लेकर नाका, भूतनाथ व अन्य मार्केट में भी लोग ज्यादातर देसी एलईडी झालर ही पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
दिवाली पर सजावट का सामान
- फोटो : amar ujala
झालरों के अलावा बाजार में एलईडी पाइप भी मौजूद हैं। झालरों की सजावट को फिनिशिंग टच देने के लिए यह पाइप भी खूब खरीदे जा रहे हैं।। इनमें सफेद और पीले रंग के अलावा विभिन्न अलग अलग रंगों और मल्टी कलर में भी वैराइटी मौजूद हैं। इनकी कीमत 50 रुपये प्रति मीटर से शुरू हैं। 35 मीटर के इसके सेट की कीमत 1250 रुपये हैं।
4 of 7
दिये
- फोटो : amar ujala
इलेक्ट्रॉनिक दीये और मोमबत्ती भी मौजूद
असली दीयों और मोमबत्ती के लुक में इलेक्ट्रानिक दीयों और मोमबत्तियों की झालरें भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें सादे गोल दीये से लेकर, दिल के आकार, पत्ती के आकार समेत कई तरह के दीयों की झालरें हैं। वहीं, सफेद मोमबत्ती की भी झालर उपलब्ध हैं। इनकी 60 रुपये प्रति दस मीटर से शुरुआत है।
विज्ञापन
5 of 7
गणेश लक्ष्मी
- फोटो : amar ujala
लक्ष्मी-गणेश मूर्ति व शृंगार दीप
बाजार में घर की सजावट के साथ घर में बने मंदिर को खूबसूरती से सजाने के लिए भी पूरे इंतजाम हैं। आम झालरों से हटकर खास अंगूर वाली झालरें हैं तो कमल और पान के आकार में लक्ष्मी-गणेश की इलेक्ट्रॉनिक मूर्ति भी हैं। इनकी 80 रुपये से शुरुआत है। इसके अलावा विभिन्न आकार में इलेक्ट्रॉनिक शृंगार दीप भी मौजूद हैं। 14 दीयों वाले शृंगार दीप की कीमत 100 रुपये है, वहीं 21 वाले 120 रुपये व 35 दीयों वाले की कीमत 150 रुपये है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : डेमो
दीवारों की सजावट के लिए विभिन्न डिजाइनों के स्टिकर
दीवारों की सजावट के लिए खूबसूरत स्टिकर लाइट कम से कम दामों में उपलब्ध है। पीकॉक, पोलारिस, स्टार, तितली व सूरजमुखी के आकार से लेकर यह लाइट स्टिकर्स अन्य कई डिजाइनों में भी मौजूद हैं। इनकी कीमत 90 रुपये से शुरू है।
150 से 250 रुप तक रिमोट कंट्रोल एलईडी स्ट्रिप
वैसे तो इस बार चाइनीज जाल और चिपकाने वाली लाइटों का इंडियन लाइटों के मुकाबले चलन कम है। इसके बावजूद बाजारों में यह इलेक्ट्रॉनिक स्ट्रिप खूब खरीदी जा रही हैं। सिंगल कलर स्ट्रिप की कीमत 150 रुपये में पांच मीटर है तो मल्टी कलर व रिमोट कंट्रोल वाले सेट की कीमत 250 रुपये हैं।