धनतेरस के चलते लखनऊ के बर्तन बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। स्टील, तांबा, पीतल के बर्तनों के अलावा लोग विदेशी डिजाइनर बर्तनों की जमकर खरीदारी को उमड़ रहे हैं। इस बार लोग स्टील के बर्तनों की बजाए तांबे के बर्तनोें को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। डिमांड के चलते थोक कारोबारियों ने भी खुदरा बाजार में तांबे के बर्तनों की लंबी शृंखला उपलब्ध कराई है। सबसे ज्यादा लोग तांबे का घड़ा, थाली, गिलास, टंकी, लोटा, कुकर की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही यहियागंज बाजार में विदेशी बर्तन भी लोगों को लुभा रहे हैं। थोक कारोबारी हरीशचंद्र अग्रवाल का कहना कि इस धनतेरस पर पिछले साल की अपेक्षा दो गुना कारोबार होने की उम्मीद है। इसकी वजह दीपावली पर्व के अलावा अब मुस्लिमों में शादी समारोह की भी शुरुआत होने वाली है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
धनतेरस के लिए नई-नई डिजाइन के बर्तन
- फोटो : amar ujala
पहली बार डिजिटल मिक्सी
इस धनतेरस पर पहली बार डिजिटल मिक्सी बाजार में उतरी है। इसका ऑपरेशन सिस्टम टच पर आधारित है। कारोबारी रितेश ने बताया कि महिलाओं को यह मिक्सी बहुत पसंद आ रही। हालांकि यह थोड़ी महंगी है, लेकिन इसकी बनावट व तकनीक से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये है।
विज्ञापन
3 of 5
पूजा की थाली
- फोटो : amar ujala
1200 रुपये में पूजा थाल
धनतेरस का सबसे मुख्य आकर्षण पूजा की थाली है। 1200 रुपये की इस थाली में पूजा के सभी बरतन मौजूद हैं। इसमें दीपक, लोटा, घंटी, अगरबत्ती दानी, आचमनी आदि शामिल हैं। पीतल की इस थाली की खुदरा बाजार में बहुत डिमांड है।
4 of 5
प्रेशर कुकर
- फोटो : amar ujala
पीतल का कुकर
तांबे के कुकर की तर्ज पर मुरादाबादी कारीगरी से पीतल का कुकर भी तैयार होकर बाजार पहुंच चुका है। यह कुकर खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं को बहुत पसंद है। पीतल का कुकर खरीदने के लिए कम से कम 3200 रुपये खर्च करने पड़ेेंगे।
800 रुपये की फूल थाली
थोक बर्तन बाजार में इस बार स्टील की जगह फूल की थाली की बहुत डिमांड है। थोक दुकान पर फूल की थाली की खरीदारी करने आए खुदरा व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों ने उसे इन थालियों को लाने का अनुरोध किया है। यह थाली करीब 800 रुपये की है। डस्टबिन की भी मांग
इस बार धनतेरस पर बर्तन ही नहीं घर को साफ-सुथरा रखने के लिए डस्टबिन भी खूब सेल हो रही है। खुदरा बाजार में डस्टबिन की काफी डिमांड है। बड़े साइज का डस्टबिन 1100 रुपये में उपलब्ध है।