हादसे का शिकार हुई फैजाबाद एक्सप्रेस के यात्री जब लौटे तो उनके चेहरे पर दहशत थी।
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली फैजाबाद ट्रेन हादसा
- फोटो : amar ujala
रविवार रात 9:05 बजे फैजाबाद एक्सप्रेस गढ़मुक्तेश्वर के पास कपलिंग टूटने से हादसे का शिकार हो गई थी। 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। बाकी डिब्बों को जोड़कर डेढ़ घंटे बाद ट्रेन फैजाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली फैजाबाद ट्रेन हादसा
- फोटो : amar ujala
ट्रेन फैजाबाद में अपने निर्धारित समय 7:20 की जगह 9:45 बजे सुबह पहुंची है। इसमें सवार कई घायल यात्री उतरे। सबसे ज्यादा खौफ बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर दिखा।
4 of 6
दिल्ली फैजाबाद ट्रेन हादसा
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद एक्सप्रेस सुबह 9.45 बजे फैजाबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची। इसी ट्रेन का रविवार रात 9:05 बजे गढ़मुक्तेश्वर के पास कपलिंग टूटने से हुआ था हादसा, एसी की सभी बोगियों समेत 8 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली फैजाबाद ट्रेन हादसा
- फोटो : amar ujala
दुर्घनाग्रस्त बोगियों को छोड़ कर 11 बोगियों में यात्री सकुशल पहुंचे। हादसे में घायल गुलाम अली अयोध्या कोतवाली के शाहजहांपुर मोहल्ला निवासी गुलाम अली का कहना था कि एस-1 बोगी में परिवार के साथ दिल्ली से आ रहे थे। अचानक रात में 9:05 बजे तेज झटका लगा और परिवार-बच्चों को बचाने में पीठ में चोट लगी।
आधे घंटे बाद बोगी से बाहर निकल पाए। स्थानीय लोगों ने मदद की। रजिया निवासी नगर कोतवाली मकबरा को पैर में चोट लगी है। उसे सहारा देकर परिजन ट्रेन से बाहर ले आए। घर ले जाने के लिए रेल व जिला प्रशासन की ओर से एबुंलेंस के इंतजाम न होने से परिजन गाड़ी बुक करके ले गए। घायल रजिया ने कहा, अल्लाह के करम से जान बची।