डिफेंस एक्सपो में तीन दिन तक बिजनेस मीटिंग व वीआईपी मूवमेंट के बाद शनिवार को आम जनता की बारी आई। देश की सैन्य शक्ति की एक झलक पाने को लखनवी वृंदावन सेक्टर-15 में बसी रोमांच की नगरी में उमड़ पड़े। एक्सपो में एंट्री फ्री होने के चलते सुबह नौ बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हुई और 10 बजे तक एक्सपो के पांचों प्रवेश द्वारों पर लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
2 of 6
दर्शकों की उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गेट संख्या 5 व 7 पर तो भीड़ का दबाव इस हद तक बढ़ गया कि पुलिस प्रशासन को एंट्री के लिए डायवर्जन कर दूसरे गेटों को खोलना पड़ा। दोपहर 11.30 बजे लाइव एयर शो शुरू होने के बाद तो एक्सपो में प्रवेश के लिए एंट्री गेट पर धक्का-मुक्की होने लगी। स्थिति संभालने के लिए खुद पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को आगे आना पड़ा। एक्सपो प्रशासन ने शनिवार को सवा लाख दर्शकों के पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 6
दर्शकों की उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा व अलीगढ़ तक से आए दर्शक
वृंदावन में शनिवार को दर्शकों को एक्सपो में सिर्फ आईडी देख कर निशुल्क प्रवेश देने के लिए गेट संख्या 1, 2, 4, 5, 6, 7 से व्यवस्था की गई थी। गेट पर तैनात सीआईएसएफ द्वारा जांच के बाद भी दर्शकों को एक-एक करके एक्सपो में प्रवेश देने से सभी प्रवेश गेटों पर लाइन लगातार लंबी होती गई। गेट संख्या चार के करीब बने लाइव शो स्थल पर शो से दो घंटा पहले ही दर्शक दीर्घा से लेकर रोड साइड तक 50 हजार से ज्यादा दर्शक जमा हो चुके थे। शो के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को आधे घंटे तक गेट पर प्रवेश रोकना पड़ा। दर्शकों में राजधानी से लेकर आसपास के जिलों और आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, बहराइच व इटावा तक के लोग शामिल रहे।
4 of 6
दर्शकों की उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जवानों का शौर्य देख भूले परेशानी
एक्सपो में प्रवेश के लिए घंटों लाइन में लगकर धक्का-मुक्की झेलने के बाद आयोजन स्थल पहुंचे तो जवानों का शौर्य देख सारी परेशानी भूल गए। प्रदर्शनी स्थल पर सेना के टैंक, वायुसेना के फाइटर प्लेन, आकाश मिसाइल सहित दूसरे सैन्य उपकरण देखकर रोमांचित हो उठे। ठाकुरगंज से परिवार सहित पहुंचे मो. अजहर ने कहा कि सैनिकों के त्याग के आगे ये परेशानी तो कुछ भी नहीं है। व्हील चेयर से परिवार के साथ पहुंचीं गीता भटनागर अंदर तो नहीं जा सकीं, लेकिन सड़क के दूसरे किनारे से हवा में कलाबाजी करते फाइटर प्लेन देख देख तालियां बजाईं।
विज्ञापन
5 of 6
सेल्फी लेते हुए दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
दूर बने पार्किंग स्थल से बढ़ी परेशानी
सेक्टर 15 स्थित एक्सपो के आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए आयोजकों ने प्रशासन के साथ मिलकर आठ जगह पब्लिक पार्किंग बनाई है। सेटेलाइट पार्किंग के तहत संचालित इन स्थलों पर वाहन खड़े करने व निगरानी को पुलिस के इंतजाम हैं। लेकिन इसमें छह पार्किंग स्थल आयोजन स्थल से एक से दो किमी तक दूर बने हैं। इससे लोगों को बच्चों के साथ आयोजन स्थल पहुंचने में पसीने छूट गए।
तीन प्रवेश द्वारों पर होता रहा हंगामा
एक्सपो स्थल पर प्रवेश के लिए निर्धारित किए गए गेट संख्या 4, 5 व 7 पर भीड़ का दबाव लगातार बढ़ते रहने के कारण एंट्री को लेकर दिन भर हंगामा होता रहा। दोपहर एक बजे के करीब तो गेट संख्या 5 व 7 पर भीड़ व हंगामा इस हद तक बढ़ा कि खुद पुलिस आयुक्त को मोर्चा संभाल कर दर्शकों को डायवर्ट कर गेट संख्या 2 व 8 से इंट्री के लिए माइक से उद्घोषणा कर भेजना पड़ा।