एटीएम में आने वाली लड़कियों व महिलाओं का वीडियो बनाना एक गार्ड के लिए भारी पड़ गया। उसकी जमकर धुनाई हुई। मामला बृहस्पतिवार शाम का है। हजरतगंज के सेंट्रल बैंक में पैसे निकालने गई लड़कियों ने गार्ड को वीडियो बनाते पकड़ लिया और उसे जमकर धुना। हालांकि, मौका मिलते ही वो अपना मोबाइल लेकर भाग गया। गार्ड का मोबाइल चेक करने पर एटीएम में आने वाली कई लड़कियों के वीडियो भी मिले।
विज्ञापन
2 of 5
लखनऊ की एक मीडियाकर्मी अपनी दोस्तों के साथ हजरतगंज स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थीं। वो एटीएम के बाहर डिस्कस ही कर रही थीं कि उन्होंने देखा कि अंदर बैठा गॉर्ड उनका वीडियो बना रहा है। अंदर जाकर वो पैसे निकलने लगी तो उसके मोबाइल का एंगल देखकर उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने गॉर्ड से सख्ती से पूछताछ की और मोबाइल छीन लिया तो वो माफी मांगने लगा। गॉर्ड के मोबाइल में कई अश्लील क्लिप्स भी मिलीं। लड़कियों ने उसे जमकर धुना और नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी।
4 of 5
इसी बीच मौका पाते ही गॉर्ड अपना मोबाइल छीनकर भाग गया। लड़कियों ने इसकी सूचना आईजी नवनीत सिकेरा को भी दी। सिकेरा ने उन्हें सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया और उनसे वीडियो मांगा।