फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी रहे थे हैप्पी लाइफ, पूर्व सांसद के पोते व बहू ने एक ही पर्दे से लगाई फांसी, तस्वीरें

Sun, 30 Jul 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
राहुल और शिवानी की तस्वीरें देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ हो कि वो आत्महत्या कर लें। शिवानी ने देवर साहिल और सनी को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। उसने कहा-राहुल मर गया...मैं जीकर क्या करूंगी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। साहिल ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उनकी तस्वीरें देखकर नहीं लगता कि उनकी जिंदगी में कोई इतनी मुश्किल हो पर अचानक सुसाइट कर लेना परिवारीजनों के साथ पुलिसकर्मियों को भी हैरान कर रहा है। जानें, क्या था पूरा मामला-

कांग्रेस के पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पोते राहुल सिंह (30) व उसकी पत्नी शिवानी उर्फ नैंसी सिंह (29) ने गोमतीनगर के विनयखंड-3 स्थित आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खास बात यह है कि पहले राहुल ने खुदकुशी की जब इसका पता नैंसी को चला तो उसने भी परिवार को इसकी सूचना देने के बाद उसी खिड़की के सहारे फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिसपर पति लटका था। मौकेपर पहुंची पुलिस को शिवानी का शव फंदे से लटकता हुआ जबकि राहुल का शव जमीन पर पड़ा मिला। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक जौनपुर से कांग्रेस के सांसद रहे कमला प्रसाद सिंह का विनय खंड-3 में मकान है। परिवार के लोग इस मकान में कम ही रहते हैं। सभी लोग जौनपुर के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के लाइन बाजार स्थित मकान पर रहते हैं। लखनऊ में यह मकान केवल आने-जाने पर ठहरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
दो साल पहले ही हुई थी शादी
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिवारीजनों ने बताया कि राहुल जौनपुर केकेराकत इंटर कॉलेज में क्लर्क था। उसकी दो साल पहले लखनऊ के कैंट एरिया में रहने वाली शिवानी से शादी हुई। इसके बाद परिवार के साथ वह जौनपुर रहने लगा। रोज लाइनबाजार से केराकत जाकर ड्यूटी करता था। कभी-कभी लखनऊ में भी आता था। पुलिस के मुताबिक वह लखनऊ में जमीन का भी कारोबार करता था। उसी के सिलसिले में लखनऊ आना-जाना था। इस बार करीब एक सप्ताह पहले पत्नी को लेकर आया था। राहुल काफी गुस्सैल था। छोटी-छोटी बात पर वह नाराज होकर विवाद करने लगता था।

4 of 8
आखिर क्या हुआ जो खुदकुशी की वजह बन गया
बिखरे ताश के पत्ते, शराब की बोतलें और सिगरेट से कड़ियां जोड़ रही पुलिस
पुलिस के लिए खुदकुशी की वजह अभी पहेली है। हालांकि पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। कमरे के अंदर बिखरे ताश के पत्ते, शराब और बीयर की खाली बोतल और कैन मिले। सिगरेट के कई डिब्बे और टोटे बिखरे थे। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि शनिवार रात वहां पार्टी चली हो। उसमें और भी लोग शामिल रहे हों। जिसको लेकर दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई हो और विवाद बढ़ गया हो जिससे राहुल ने खुदुकुशी कर ली हो।
विज्ञापन

5 of 8
घर पर सिर्फ पति-पत्नी ही थे
पुलिस के मुताबिक मकान में सिर्फ राहुल और शिवानी थे। शनिवार शाम को अलबत्ता राहुल का भाई साहिल, सनी और कुछ रिश्तेदार जुटे थे। रात करीब नौ बजे साहिल और सनी जौनपुर निकल गए। इसके बाद घर पर राहुल और शिवानी थे। रात करीब डेढ़ बजे राहुल ने खिड़की के सहारे परदे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी शिवानी उस वक्त सोई थी। उसकी नींद खुली तो पति का शव लटकता हुआ देख। उसने परदा काटने की कोशिश की लेकिन असफल हो गई। इसके बाद उसने परदे को जला दिया। जिससे राहुल का शव जमीन पर गिर गया।

राहुल मर गया...मैं जीकर क्या करूंगी
शिवानी ने देवर साहिल और सनी को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। उसने कहा-राहुल मर गया...मैं जीकर क्या करूंगी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। साहिल ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

6 of 8
पीआरवी पहुंची तो खुला था दरवाजा
पुलिस को सूचना सनी ने ढाई से तीन बजे के बीच दी। उसने बताया कि आर्यन होटल के पीछे विनय खंड-3 में उनकेभाई राहुल के साथ कुछ हो गया है। वह जौनपुर है।

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम अपने पॉइंट से वारदात स्थल की तलाश में निकली। पीआरवी टीम के कमांडर राम नरेश गौतम, सब कमांडर सुशील कुमार और चालक निहालुद्दीन मकान की तलाश कर रहे थे। पुलिस टीम के मुताबिक कॉलर ने जो लोकेशन बताई थी, वहां पहुंचने के बाद मकान चिह्नित नहीं हो पा रहा था। तभी कमांडर राम नरेश की नजर मकान नंबर 3/137 पर पड़ी। जिसका मेन गेट खुला था। वह अंदर दाखिल हुए।

उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर शिवानी का शव लटक रहा था। हल्का सा धक्का देने से कमरे का दरवाजा भी खुल गया। पीआरवी के लोग अंदर दाखिल हुए। जमीन राहुल का शव देख पुलिस भी परेशान हो गई। उन्होंने तत्काल एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स, सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह और एसओ गोमतीनगर विश्वजीत सिंह को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

7 of 8
कुछ देर पहले ही निकली थी एएसपी की गाड़ी
पीआरवी का पॉइंट आर्यन होटल भी तय किया गया है। यहां पर टीम रात केदो बजे से चार बजे तक रहती है। पीआरवी पुलिसकर्मियों ने बताया रात करीब ढाई बजे एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए वहीं से निकले थे। वहीं सीओ गोमतीनगर भी अपने टीम के साथ पास में ही गश्त कर रहे थे। सूचना मिलते ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

8 of 8
आत्महत्या - फोटो : amar ujala
दो बार विधायक और सांसद रहे कमला
जौनपुर में राहुल के दादा कमला प्रसाद सिंह की काफी अच्छी साख है। वे कांग्रेस से दो बार विधायक रहे। दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी हासिल की। इसके बाद संसद में भी पहुंचे। कमला प्रसाद सिंह जमुई में इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। आज भले ही राजनीति की मुख्यधारा से बाहर हो गए हों लेकिन परिवार का रसूख जौनपुर में कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें