दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर 22 साल की युवती ने अपने ब्वॉय फ्रेंड के निजी अंग को चाकू से काट दिया। बुरी तरह से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन कर अंग को जोड़ने का प्रयास किया है। घटना के बाद से आरोपी युवती अपने परिवार के साथ फरार है। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
2 of 5
crime news
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़ित मंगोलपुरी इलाके में रहता है और रेहड़ी पटरी पर दुकान करता है। बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी युवती की भाभी ने उसे फोन किया और बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे बातचीत करने के लिए घर पर बुला रही है। घर पहुंचने पर युवती ने पीड़ित से शादी करने के लिए कहा। पीड़ित ने शादी करने से मना कर दिया और कहा कि इसके लिए उसके परिवार वाले राजी नहीं हैं। इस बात को लेकर पीड़ित का अपनी गर्लफ्रेंड से कहासुनी हो गई।
3 of 5
crime news
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि युवती गुस्से में आकर उसे धक्का देकर बाथरूम में ले गई और उसके कपड़े उतार दिए। उसके बाद युवती ने पीड़ित को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। पीड़ित के इनकार करने पर युवती रसोई से चाकू लेकर आई और पीड़ित का निजी अंग काट दिया और उसके गर्दन पर भी चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक इस दौरान युवती के परिवार वाले मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि युवती की भाभी पीड़ित को सबक सिखाने की बात कहकर युवती को उकसा रही थी।
4 of 5
crime news
जख्मी होने के बाद पीड़ित मदद के लिए घर से बाहर भागा। लोगों ने उसकी हालत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी युवती अपने परिवार के साथ फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।