फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटी का गला काटकर लूट, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2016 01:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 10
राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर नौ में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि उसकी बेटी को भी धारदार हथियार से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

2 of 10
इसके बाद बदमाशों ने इत्मीनान से पूर घर खंगाला। नगदी-गहने बटोर बदमाश मेनगेट पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। देरशाम महिला के पिता और उसके पति घर पहुंचे तो वारदात का पता चला।

3 of 10
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर नौ में बदमाशों ने एसके डे के घर पर धावा बोला। घर में मौजूद उनकी बेटी शीला डे (34) की बेडरूम में गला काटकर हत्या की और 12 साल की नातिन श्रुति का भी गला काट दिया। (पूछताछ करती एसएसपी मंजिल सैनी।)

4 of 10
एक निजी कंपनी में काम करने वाले एसके डे के मुताबिक वे रात 8 बजे घर लौटे। गेट पर बाहर से ताला लटका देखकर बेटी व नातिन की आसपास ढूंढा। कुछ पता न चलने पर उन्होंने दामाद दिलीप को कॉल करके बुलाया। (इनसेट में महिला जिसकी हत्या हुई।)

5 of 10
दिलीप ने दरवाजा खटखटाया तो खून से लथपथ श्रुति लड़खड़ाते हुए ड्राइंग रूम से निकली और दरवाजे के पास गिर गई। दिलीप ने पुलिस को कॉल करने के साथ आसपास के लोगों की मदद से ताला तोड़ा।
विज्ञापन

6 of 10
कमरे की दीवारें सन गई थीं खून के छीटों से
बेडरूम में शीला का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था और एक पैर बेड पर था। कमरे की दीवारों पर खून के छींटे बता रहे थे कि उसने बदमाशों से संघर्ष किया था। पुलिस ने श्रुति को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

7 of 10
तीन-चार रहे होंगे बदमाश
पुलिस का मानना है कि जिस तरीके से वारदात अंजाम दी गई उससे साफ है कि बदमाशों की तीन-चार रही होगी।

8 of 10
बहरहाल खोजी कुत्ता घर से कुछ दूर ही झुग्गी झोपड़ियों के पास चक्कर काटकर रुक गया। पुलिस ने यहां तीन झोपड़ियों में रहने वालों से तहकीकात शुरू की है।

9 of 10
पूछताछ करती एसएसपी मंजिल सैनी।
विज्ञापन

10 of 10
वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें