फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी ने 'सीता मां' से की खुद की तुलना, विक्की को रावण कहा

Thu, 28 Jul 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ममता कुलकर्णी
ड्रग तस्करी के आरोपों को झेल रहीं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने खुद की तुलना सीता माता से की है और अपने कथित पति विक्की गोस्वामी को रावण बताया है।
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

2 of 10
मिड-डे को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने जिंदगी में हुए कई बदलावों समेत कई बातों का खुलासा किया है। एक जगह पर उन्होंने खुद को सेक्स बम भी लिखा है।
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

3 of 10
मिड-डे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू देने के लिए शर्त रखी थी कि अगर उनकी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी' कोई पढ़ने को तैयार हो तभी वह साक्षात्कार देंगी। उन्होंने कहा कि इस किताब को पढ़ने के बाद ही लोग असली ममता को जान सकते हैं।

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

4 of 10
मिड-डे को भेजी 90 पेज की ई-मेल में उन्होंने विस्तार से बताया है कि वह किस तरह से 'करन अर्जुन' और 'आशिक अवारा' जैसी फिल्मों में सेक्स बम दिखने के बाद खुद को एक योगिनी बनाया।
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

5 of 10
उन्होंने बताया कि 1995 के बाद से उनका बॉलीवुड से मोह भंग हो गया था। जब से वह अपने गुरु गगनगिरि महाराज से मिलीं तब से अध्यात्मिकता की ओर मुड़ गईं थी। उनके गुरु का आश्रम महाराष्ट्र के खपोली में है।
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

6 of 10
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड छोड़ा था तब इंडस्ट्री वह नंबर दो की पोजीशन पर थीं। बॉलीवुड छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस काम से थक चुकी थीं। उसी समय उनकी मां का देहान्त हो गया था तो उन्होंने दुबई जाकर रहने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

7 of 10
ममता कुलकणी ने कई ऐसी घटनाओं का भी जिक्र किया जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि वह अब अध्यात्म की ओर मुड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां एक बार आईसीयू में थीं औन उनकी तबीयत ठीक नहीं हो रही थी तभी वह अपने गुरु की दी भभूति उनके मुंह पर डाली और माथे पर लगाई तो वह थोड़ी ही देर में उठ बैंठीं। इसी दौरान उनके एक दोस्त ने एक फाइव स्टार होटल में पार्टी की और उन्हें शराब पीने के लिए कहा लेकिन यह उनके गुरु का ही प्रभाव था कि उन्होंने शराब को हाथ तक लगाना पसंद नहीं किया।

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

8 of 10
दो हजार करोड़ के ड्रग तस्करी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पुलिस उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी पब्लिसिटी कर रहे ही। लेकिन अंत में उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। पुलिस ने जयमुखी नाम की महिला को गवाह बनाया है जिसने उन्हें निर्दोष करार दिया है।

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

9 of 10
mamata kulkarni
विक्की गोस्वामी से शादी की चर्चाओं और दोस्ती को लेकर ममता ने बताया कि वह एक समय के बाद से विक्की का साथ छोड़ दिया और अब उससे पूरी तरह से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विक्की के साथ कभी करीबी नहीं रही बल्कि ऐसा था जैसे कोई आदमी अपने पालतू कुत्ते के साथ घर में रहता है।
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर ममता कुलकर्णी का नया खुलासा, तस्वीरें

10 of 10
ममता कुलकर्णी
उन्होंने कहा कि वह विक्की से अलग हो चुकी हैं लेकिन उनकी बात पर कोई भरोसा करने को उसी तरह से तैयार नहीं है जैसे सीता माता का रावण ने अपहरण किया और समाज के कहने पर उन्होंने अग्नि परीक्षा भी दी लेकिन समाज के लोगों ने सीता मां पर भी भरोसा नहीं किया। जिस तरह से रावण के पापों की वजह से सीता माता बदनाम हुईं उसी तरह से वह भी विक्की गोस्वामी की वजह से बदनाम हुईं। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है तो मैं तो एक साधारण इंसान हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें